मित्तल हाॅस्पिटल के चिकित्सक देंगे निःशुल्क सेवाएं
बिजयनगर/अजमेर 23 सितम्बर( )। लायन्स क्लब बिजयनगर, लियो क्लब बिजयनगर व धनोपिया परिवार द्वारा मित्तल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अजमेर के साथ मिलकर कुमारी रश्मि धनोपिया की स्मृति में रविवार 24 सितम्बर , 2017 को बिजयनगर में निःशुल्क सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
श्री माहेश्वरी सेवा सदन, बरल रोड, बिजयनगर में आयोजित होने वाले शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शिविर आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यदायित्व सौंपे गए हैं। शिविर में आसींद, भीलवाड़ा, गुलाबपुरा, हुरड़ा, सहित मसूदा, भिनाय, बांदनबाड़ा, बिजयनगर आदि तहसीलों के करीब 25 से 30 किलोमीटर के दायरे में आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पीड़ितों के परामर्श लाभ लेने पहुंचने की संभावना है। शिविर प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक होगा। प्रातः 9ः30 बजे से पंजीयन शुरू कर दिया जाएगा।
शिविर संयोजक लायन सुधीर गोयल ने बताया कि इस शिविर में पंजीकृत रोगियों की यूरोफ्लोमिट्री, ई.सी.जी व ब्लड शुगर की जांच निःशुल्क की जाएंगी एवं रोगियों को 5 दिन की दवाइयां निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। इस शिविर में मित्तल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अजमेर के हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ राहुल गुप्ता, डाॅ विवेक माथुर, हार्ट व वास्कुलर सर्जन डाॅ सूर्य, ब्रेन व स्पाइन रोग विशेषज्ञ डाॅ सिद्धार्थ वर्मा, गुर्दा रोग विशेषज्ञ डाॅ रणवीरसिंह चौधरी, कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ प्रशांत शर्मा, पथरी, प्रौस्टेट व मूत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ कुलदीप शर्मा तथा बाल एवं शिशु सर्जन डाॅ महेन्द्र जांगिड़, एवं फिजीशियन सुनील अग्रवाल ने अपनी विशेषज्ञ परामर्श सेवाएं निःशुल्क प्रदान करेंगे।
उन्होंने बताया कि शिविर में हृदय की बीमारियों से पीड़ित एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर, बाईपास व वाल्व सर्जरी, बच्चों में जन्मजात हृदय रोग, दिल में छेद, हाथ-पैरों की खून की नसों में रूकावट आदि, बे्रस्ट कैंसर, बच्चेदानी का कैंसर, मुंह व गले का कैंसर, नसों की बीमारियों जैसे सिर या रीढ़ की हड्डी में चोट, ब्रेन हेमरेज, ब्रेन ट्यूमर, सियाटिका आदि से पीड़ित , पेशाब की थैली, एवं नली की पथरी, प्रोस्टैट की समस्या, पेशाब की धार की कमजोरी, नली की रुकावट, खून जलन व बार-बार पेशाब आना, स्त्रियों में खांसी, व छींक के साथ पेशाब का रिसाब बच्चों में मूत्र संबंधित समस्याओं से पीड़ित, गुर्दे से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित डायलिसिस पर चल रहे रोगी शिविर का लाभ उठा सकते हैं। शिविर में बाल एवं शिशुु सर्जन भी खास तौर पर बच्चों के जन्मजात विकार व विकृति रोग निवारण के लिए उपलब्ध रहेंगे।
शिविर के आयोजन में नगर पालिका बिजयनगर अध्यक्ष सचिन सांखला, उपाध्यक्ष सहदेव सिंह कुशवाहा, नगरपालिका गुलाबपुरा अध्यक्ष धनराज गुर्जर, उपाध्यक्ष प्रदीप रांका, लायन क्लब बिजयनगर अध्यक्ष लायन भागचंद चैधरी, सचिव लायन धीरज मालवीय, अध्यक्ष लियो क्लब बिजयनगर लियो अरुण सोनी, सचिव लियो कपिल पंचैली व धनोपिया परिवार के समाजसेवी राजेन्द्र धनोपिया, डाॅ. पंकज धनोपिया , समाजसेवी और उद्योगपति प्रमोद माहेश्वरी अक्षय कोठारी, अनिल कचारा, पवन इनानी सहित तहसील मसूदा, भिनाय, बांदनबाड़ा, गुलाबपुरा, हुरड़ा अन्तर्गत आने वालेे ग्राम पंचायतों के अनेक सरपंचों का शिविर में सान्निध्य रहेंगा।
इन संस्थाओं का मिलेगा सहयोग-
शिविर में लायन्स क्लब राॅयल, बिजयनगर, महावीर इन्टरनेशनल,, जैन सोशल ग्रुप, भारतविकास परिषद, शुभम सेवा संस्थान, जन सेवा संस्थान, युवा सेवा समिति, महावीर इन्टरनेशनल, गुलाबपुरा , जीवन ज्योति सेवा समिति हुरड़ा, सरपंच ग्राम पंचायत बेगलियावास, दौलतपुरा प्रथम, दौलतपुरा द्वितीय, हराजपुरा, जालिया द्वितीय, लुलवा, मसूदा, मायला, नन्दवाड़ा, रामगढ़, सतावड़िया, सथाना, शेरगढ़, बडली, बांदनवाड़ा, बूबकिया, भिनाय, छछुंदरा, चांपानेरी, गुढ़ाखुर्द, केरोट, लामगरा, पडांगा, राममालिया, सिंगावल, सोबडी, टांटोटी, दातड़ा, मोटरास, पाटन, संग्रामगढ़, शम्भूगढ़, डाबला, घरटा, रूपाहेली खुर्द, आगूचा, बड़ला, भोजरास, दांतड़ा, गढ़वालों का खेड़ा, गागेड़ा, हुरड़ा, कोटड़ी, लाम्बा, फलामादा, रूपाहेली, सरेरी, तस्वारिया, टोंकरवाड़, उखलिया, कवलियावास, कानिया आदि का सहयोग मिलेगा।
सन्तोष गुप्ता/प्रबन्ध जनसम्पर्क/ 9116049809