ब्यावर,26 सितम्बर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर एवं इससे सम्बद्ध राजकीय सिटी डिस्पेन्सरी मेवाड़ीगेट व एडपोस्ट डिस्पेन्सरी चांगगेट का समय एक अक्टूबर 2017 से 31 मार्च 2018 तक के लिए परिवर्तित होगा। पीएमओ के अनुसार इस व्यवस्था के तहत चिकित्सालय का समय प्रातः 9 से दोपहर 1 बजे तक एवं सायं 4 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा तथा रविवार व राजपत्रित अवकाश के दिनों में चिकित्सालय का समय प्रातः 9 से प्रातः 11 बजे तक का रहेगा। –00–
27 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बांधित होगी
ब्यावर, 26 सितम्बर । विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 220/33 केवी सब स्टेशन से जारी 33 केवी गड्डी हाउिंसंग बोर्ड फीडर के रखरखाव व मरम्मत कार्य होने कारण प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
सहायक अभियंता सीएसडी द्वितीय के अनुसार 11 के,वी, गडडी हाउसिंग बोर्ड स्टेशन से निकलने वाली सभी 11 केवी फीडर में 11 केवी बलाड़ रोड़ फीडर, 11 केवी गड्डी हाउसिंग बोर्ड फीडर, 11 केवी देलवाड़ा रोड़ फीडर, 11 केवी मसूदा रोड़ फीडर से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।–00–
नगर परिषद द्वारा 27 व 30 सितम्बर को वार्ड सं. 20 से 23 में फोगिंग कार्य होगा
ब्यावर, 26 सितम्बर। नगरपरिषद ब्यावर व चिकित्सा विभाग द्वारा शहर में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि रोगों की रोकथाम व मच्छरों पर नियंत्राण के लिए पायरेथ्र्रिम दवा का मशीन द्वारा फोगिंग का कार्य किया जाएगा।
नगरपरिषद आयुक्त डॉ. दिनेश राय सापेला के अनुसार मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए शहर में फोगिंग का कार्य चिकित्सा विभाग के सहयोग से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 12 सितम्बर से 25 अक्टूबर 2017 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा।
27 से 30 सितम्बर को वार्ड संख्या 20 से 23 में रामनगर, फतेहनगर, उत्तरी नेहरू गली नं. 11 से 15, रेगरान छोटा बास, होली चौक, चारियां कुंआ मार्ग, सांई का तकिया गली नं. 1 व 2, ब्रहानंद मार्ग, नेहरू नगर मार्ग, ओमनगर, रामनगर, वर्धमान कॉलेज मार्ग, भंवरलाल गोठी मार्ग, जटिया कॉलोनी व हरिजन कॉलोनी, गीता भवन मार्ग, उत्तरी नेहरू नगर मार्ग नं.04, खन्ना कॉलोनी, मुणोत नगर, मुथा बोहरा कॉलोनी, टॉटगढ़ रोड़, जटिया कॉलोनी गली नं. 2, खन्ना कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, मोहन मुणोत कॉलोनी आदि क्षेत्रों में फोगिंग कार्य किया जाएगा।
चिकित्सा एवं परार्मश शिविर 27 सितम्बर को
ब्यावर, 26 सितम्बर। ब्यावर शहर में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत चिकित्सा एवं परार्मश शिविर का आयोजन किया जाएगा।
चिकित्सा प्रभारी डॉ. सीएल परिहार के अनुसार अमृतकौर चिकित्सालय एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र
द्वारा 27 सितम्बर को नृसिंह स्कूल परिसर में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इस शिविर के दौरान सामान्य बीमारियों की जांच, उपचार, निशुल्क औषधियॉ वितरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, परिवार कल्याण साधनों का वितरण व परार्मश, टीकाकरण व अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। –0