मगरा क्षेत्र के ब्यावर से गोमती तक नेशनल हाईवे नंबर आठ के फोर लाइन नही बनने एवं हर रोज हाईवे पर होती सड़क दुर्घटनाओं के बचाव को लेकर मगरा विकास मंच एवं जयपुर सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जागरुकता अभियान सड़क सुरक्षा सेमिनार एवं टेलीफिल्म का आयोजन किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत मगरा क्षेत्र के मण्डावर ग्राम पंचायत से सरपंच प्यारी रावत ने की और यह अभियान मगरा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में फैलाया जा रहा है । जिससे लोगों को जागरुक किया जा रहा है ।नेशनल हाईवे नंबर आठ जोकि ब्यावर से लगाकर गोमती तक फोरलेन बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं । सरपंच प्यारी रावत ने बताया कि ब्यावर से गोमती तक फोर लाइन बनने तक अभियान जारी रहेगा एवं सड़क दुर्घटना में अकाल मृत्यु पाने वाले लोगों को चिन्हित करके लाभ दिलाया जाएगा । मगरा विकास मंच के अध्यक्ष जसवंत सिंह मंडावर ने बताया कि अभियान को लेकर पूरी रणनीति बना दी गई है और इसको जागरूकता अभियान के बाद बड़े स्तर पर कार्यक्रम चलाया जाएगा । सोमवार को जागरुकता अभियान के तहत बरार ग्राम में सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण सेमिनार एवं टेलीफिल्म का आयोजन किया गया आयोजन को लेकर जयपुर सेवा फाउंडेशन के महावीर कुमावत एवं ट्रेनर ओमप्रकाश कुमावत में विस्तृत कार्य योजना के बारे में बताया। इस अवसर पर रमेश मीणा ,पूर्ण लाल भाट, अभिलाषा शर्मा आदि मौजूद थे।