अजमेर, 5 नवम्बर 2017। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल आज रविवार को वार्ड 23 में हरिओम मार्ग से सियाराम नगर तक 45 लाख रुपये की लागत से सीसी सडक नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मंत्री भदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सडक की मांग काफी से समय चलती आ रही है। मंत्री भदेल ने जनता से संवाद करते हुए कहां कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो की शुरुवात हमेशा से इस वार्ड से ही हुई है, 2008 में पहली बार विधायक बनी थी जब उस समय सबसे पहले विधायक कोष इस वार्ड में 10 लाख रुपये की लागत से मिलन समारोह स्थल वाली सडक बनाई व इस क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए हैण्डपम्प खुदवाये गये थे। इस क्षेत्र की जनता ने जब-जब विकास कार्यो की मांग करी तब-तब यहां विकास कार्यो की सौगाते जनता को दी गई। जवाहर की नाडी पुरे गुर्जरो के नामो से जानी जाती है। इस क्षेत्र को सीधा हाईवे से जोडने के लिए हमारी सरकार ने एक करोड की लागत से ब्यावर रोड से जवाहर की नाडी तक सडक का निर्माण कार्य करवाया गया, इस सडक को लेकर काफी विवाद हुआ था हमारे कार्यकर्तोओ ने एचएमटी के खिलाफ कोर्ट केस भी लडा और जीतने पर रातो रात सडक का निर्माण कार्य करवाया। मेरे विधायक होने से पूर्व इस क्षेत्र में पानी की काफी समस्याओ का सामना करना पडता था जनता की इस समस्या को देखते हुए इस क्षेत्र में 8 इंची नई पाईप लाईन पुरे क्षेत्र डलवाई गई। आज के समय में इस क्षेत्र में पेयजल की समस्या से पुरे क्षेत्र को निजात मिल चुकी है। हाल ही में एक करोड रुपये की लागत से मेला लेन की सी ब्लाॅक से लेकर रामगंज की मुख्य सडक का निर्माण कार्य करवाया गया। इस क्षेत्र में 5 करोड की लागत से सैटेलाईट चिकित्सालय का निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे यहां के क्षेत्रवासियो व आस-पास की जनता को चिकित्सालय का लाभ ले सकेगे।
मंत्री भदेल ने बाटे प्रमाण-पत्र व किट
अजमेर, 5 नवम्बर 2017। लघु उद्यमिता एवं व्यवसाय प्रबंध केन्द्र (मदस) के संयुक्त तत्वाधान में विगत 12 से 20 जून 2017 को आॅल सेंट (गल्र्स) स्कूल चन्द्रवरदायी नगर, अजमेर में आयोजित ‘‘ पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी बालिका कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर‘‘ में वार्ड नं. 23 में निवास करने वाली बालिकाओं एवं ‘‘ पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडियो को जवाहर की नाडी में प्रमाण-पत्र व खिलाडियो को ड्रेस बाटी गई।
अजमेर दक्षिण विधायक एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल जो कि इस शिविर की आयोजक थी के तहत् आज वार्ड 23 में प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। दोनो प्रतियोगिता में प्रमाण-पत्र के समय बालक-बालिकाओ में उत्साह दिखाई दे रहा था। उन्होने बताया कि कोई भी कार्यक्रम जब बहुत बडे स्तर पर होता है तो इस स्तर के कार्यक्रम को बगैर अनुशासन के नही किया जा सकता है। इसमे सभी कार्यकर्ताओ का सहयोग बहुत ही बडिया था। इस शिविर में बालिकाओ को अलग-अलग प्रकार के हुनर सिखाए गए। आने वाले समय में मंत्री भदेल द्वारा शिविर में भाग लेने वाली बालिकाओ के लिए स्वरोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा। मंत्री भदेल ने बालिकाओ से शिविर से मिली गुणवक्ताओं के बारे में पूछा व उन्हें अपने कौशल को हमेशा जारी रखने को कहा सारी बालिकाओं ने मंत्री महोदय को एक मत के साथ विश्वास दिलाया की व शिविर में मिले कौशल को आगे बढ़ाएंगी।
इस अवसर पूर्व विधायक श्री हरीश झामनानी ने बताया कि इन कार्यक्रमों से बालक बालिकाओ व कार्यकर्ताओ को बहुत अच्छा अनुभव मिला व मंत्री महोदया से सीधा संवाद करने का मौका मिला। आने वाले समय में इस तरह के कई आयोजन किये जायेगे जिसमें बच्चो से निवेदन किया कि आगे भी कार्यक्रमों में सहयोग रहेगा। बालिकाओ ने कहां कि आज तक ऐसा शिविर अजमेर शहर में देखने को नही मिला तथा ना ही ऐसी कोई क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरीश झामनानी, उप महापौर सम्पत सांखला, मण्डल अध्यक्ष मुकेश खींची, अमृत नाहरिया, नरपत सिंह, रमेश मारु, पार्षद भवानी सिंह जैदिया, मोहन लालवानी, गोविन्दराज, आई टी प्रमुख हेमन्त सुनारीवाल, रामदेव गुर्जर, के.के.शर्मा, सत्यनारायण,श्रीमती सुनिता धवन,सीमा गोस्वामी, प्रकाश नोगिया, एच.एस.वर्मा, मोनू, अमित, साहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इन्हे वितरित किए गए प्रमाण पत्र प्रेमी, पार्वती, आंकाक्षा, ज्योति, गरिमा, निशा, मनीषा, मोनिका, अंजली, मुस्कान, मीना, निकिता, शिप्रा, प्रिया, जानवी, निकिता, निहारिका, नेहा, तृप्ती, सुिनता, वर्षा, फरजाना, रुकसार, प्राची, को प्रमाण पत्र बाटे गये।
क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले धीरज, भाविक, हर्ष, सोरभ, निकिल, श्याम, चेतनप्रकाश, अभिषेक, गौरव, चंदन, विशाल, दीपक, विनोद, मेहुल को प्रमाण-पत्र व क्रिकेट किट बाटे गये।
बूथ अध्यक्ष जल्द बनाए पन्ना प्रमुख – भदेल
दक्षिण विधानसभा के आदर्श मण्डल की बैठक
अजमेर 5 नवम्बर 2017 ॥ दक्षिण विधानसभा के भाजपा आदर्श मण्डल के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक होटल दाता इन में रखी गयी है॥ बैठक में सारे शक्ति केंद्र प्रभारी को वार्ड स्तर पर बूथ अध्यक्षों की बैठक लेने के निर्देश दिये गए। जिसमे वह अपने अपने बूथो के पन्ना प्रमुख बनाए , हर वोटर लिस्ट के पन्ने से एक कार्यकर्ता को जोड़े व उनसे संबन्धित जानकारी एककृत करे। एक परिवार का एक ही व्यक्ति हो सकता है।
बैठक में माननीय महिला बाल विकास मंत्री अनीता भदेल जी द्वारा भाजपा की बूथ समिति के लोगो को बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया गया॥ भदेल ने भाजपा के पदाधिकारियों को बूथ समिति को मजबूत करने पर ध्यान आकर्षित करा । भाजपा को चुनाव उसका बूथ का कार्यकर्ता ही जीताता हैं , बूथ कि इकाई मजबूत हो जाए तो भाजपा को कोई हारा नहीं सकता। भदेल ने कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर 25 से 30 लोग जोड़ने का निवेदन करा व साथ ही उन्हे आग्रह करा की बूथ समिति की कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख बनाया जाए। वोटर लिस्ट के अनुसार बूथ में कार्यसमिति का गठन किया जाए । व वोटर सूची के प्रत्येक पन्ने पर एक कार्यकर्ता को नियुक्त किया जाए। हर कार्यकर्ता पर 30 लोगो को मतदान कराने की जिम्मेदारी होनी चाहिए । हर बूथ समिति में 1 अध्यक्ष , 2 उपाध्यक्ष , 1 महामंत्री , 2 मंत्री व 1 आईटी संयोजक बनाए जाए। बूथ अध्यक्ष को बूथ के कार्यकर्ता की सक्रियता पर ध्यान दे सुनश्चित करे के व हमेशा सक्रिय रहे जिससे समिति मजबूत हो , साथ ही अपनी समिति को साथ लेकर चलना हैं व एक टीम की तरह कार्य करे। यदि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर ध्यान दे देंगे तो भाजपा की जीत सुनश्चित है।
अजमेर दक्षिण आदर्ष मण्डल में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभांरभ
अजमेर 5 नवम्बर 2017। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता अन्तर्गत दक्षिण विधानसभा आदर्ष मण्डल के 12 वार्डो में 14 टीमो के बीच मैच हुआ। जिसमे प्रथम मैच वार्ड 29 व 31 के बीच हुआ जिसमे प्रथम टोस 31 टीम ने जीता इस बीच मुकाबले में टीम 31 विजेता रही। द्वितीय मैच वार्ड 25 व 27 ए के बीच हुआ जिसमे 27 ए टीम विजेता रही। इसी बीच तृतीय मैच वार्ड 27 व 22 के बीच रहा है। कार्यक्रम का शुभांरभ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल द्वारा फीता काटकर किया गया। मंत्री भदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज युग में सभी पुराने खेलो को भुलता चला जा रहा है। इन खेलो से युवाओ साथियो का स्वस्थ ठीक रहता है। कार्यक्रम में अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शिवशंकर हेडा, पूर्व सभापित सुरेन्द्र सिंह शेखावत, युवा बोर्ड के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह शेखावत, मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा, श्रीमती प्रभा शर्मा,पार्षद पिंकी गुर्जर, रेखा शर्मा, दुर्गाप्रसाद जी, अरुण शर्मा, विरेन्द्र दीक्षित, आई टी सेल ओम गोठवाल, संजय जूनी, करण सिंह, पृथ्वीराज भाटी, आशीष तंवर,गौरव उपाध्याय, ज्ञानप्रकाश मिश्रा सहित आदर्श मण्डल पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।