स्वाइन फ्लू रोधी क्वाथ का किया वितरण

bikaner samacharबीकानेर, 5 नवंबर। श्री सनातन धर्म राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय द्वारा शनिवार और रविवार को स्वाइन फ्लू रोधी क्वाथ का वितरण किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि इस कार्य में सरस्वती देवी, अश्विनी कुमार और रतनलाल आदि ने सहयोग किया। सोमवार को प्रातः 9ः30 से 1 बजे तक गोगागेट के बाहर स्थित चिकित्सालय में क्वाथ का वितरण किया जाएगा।
—–
एनएलसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ समापन
बीकानेर, 5 नवंबर। एनएलसी इंडिया लिमिटेड, बरसिंहसर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन हुआ। तीस अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। थर्मल सभागार में शनिवार को आयोजित समापन सत्र में अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा, उपखण्ड अधिकारी नानूराम सैनी, थर्मल महाप्रबंधक इसाकी मुत्थू सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
उपमहाप्रबंधक (सतर्कता) एमआर मुरगम ने बताया कि सप्ताह के दौरान स्कूल एवं काॅलेज विद्यार्थियों की भाषण, लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिला प्रशासन द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘रन फोर यूनिटी’ में भी एनएलसी द्वारा प्रभावी भूमिका निभाई गई। इस अवसर पर देवड़ा सहित विभिन्न अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ विचार रखे। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह की शुरूआत एनएलसी थीम सोंग तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान एनएलसी परिसर में पौधारोपण किया गया।

error: Content is protected !!