राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 05.11.2017 को प्रातः 10.00 बजे प्रातः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय बीकानेर में विधिक सेवा सप्ताह दिनांक 05.11.2017 से 12.11.2017 का शुभारंभ माननीय निरीक्षण न्यायाधिपति श्री संगीत राज लोढ़ा, न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधुपर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में बाल विवाह, एवम् कन्या भु्रण हत्या निषेध संबधी पोस्टर्स का विमोचन किया गया तथा प्रचार प्रसार हेतु मोबाईल वैन व राजकीय एवं प्राईवेट स्कूल के छात्र/छात्राओं को शामिल करते हुये रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा जनहित में जारी नालसा की बच्चांे की मैत्रीपूर्ण विधिक सेवायें और उनके सरक्षण के लिये योजना 2015 के बारे में विशेष जानकारी न्यायिक अधिकारीगण एवम् सरकार संचालित अन्य विभिन्न योजनओं की जानकारी प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा दी गयी। उनके द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचना अति आवश्यक है उन्होंने कहा कि विधिक जागरूकता से ही समाज में उपलब्ध संसाधनों का समुचित व सही उपयोग हो सकेगा।
नालसा व रालसा तथा राज्य की जन कल्यणकारी योजनाओं के समस्त विषयों पर चर्चा करने के लिये, जिले के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अति जिला कलेक्टर, अति.पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, श्रम विभाग, महिला एवम् बाल विकास विभाग, बीकानेर के अधिकारीगण राजकीय लोक कल्याणकारी स्कीमों के संबंध में जानकारी प्रदान की। सभा में उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारीगणों ने संकल्प लिया की वे विधिक सेवा सप्ताह के दौरान स्कूल, कॉलेज, अनाथ आश्रम, झूग्गी झोंपडीयों आदि स्थलों पर शिविरों का आयोजन करंेगें जिसमें समाज के कमजोर व गरीब, विकंलाग, असहाय तथा पिछडा वर्ग ऐसे प्रत्येक व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हंे निःशुल्क प्रदान की जानी चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री घनश्याम शर्मा ने बताया कि पीडित प्रतिकर स्कीम और क्षतिपूर्ती अधिनियम के बारे में आमजन मंे प्रचार प्रसार की अति आवश्यकता है जिसकी जानकारी लोगों तक पहुचाना इस सेवा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य रहेगा।
अध्यक्ष
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
जिला एवम् सेशन न्यायाधीश
बीकानेर