अजमेर 7 नवम्बर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर दिनांक 8 नवंबर 2016 को काला धन विरोधी दिवस के रूप में मनाएगी भारतीय जनता पार्टी शहर अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने पर विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने के लिए काले धन पर जोरदार प्रहार करते हुए दिनांक 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी का ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी कदम उठाया था और देश की जनता ने सरकार के इस फैसले को खुले दिल से समर्थन किया माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में काले धन की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया दशकों बाद बेनामी संपत्ति कानून की अधिसूचना जारी की गई यादव ने बताया कि देश के इतिहास में सबसे ज्यादा काले धन का पर्दाफाश आतंकवाद और नक्सलवाद की कमर भाजपा के शासन में टूटी है साफ सुथरी अर्थव्यवस्था की ओर एक मजबूत और दूरगामी कदम संगठित क्षेत्र में गरीबों के लिए बेहतर रोजगार के अवसर बने हैं नोटबंदी से टैक्सपेयर्स की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है लैसकैश के जरिए स्वच्छ अर्थव्यवस्था की तरह भारत की एक बड़ी छलांग जन सामान्य को हुए अनेक लाभ जैसे सस्ता लोन घर की कीमतों में आई कमी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी के निर्देशानुसार दिनांक 8 नवंबर को देशभर में काला धन विरोध दिवस के रूप में मनाएगी इस कार्यक्रम में कल दोपहर 3 बजे शहर जिला कार्यालय कचहरी रोड पर एक प्रेस वार्ता की जाएगी और उसके पश्चात 4.30 बजे विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा कल के इस बैठक में जिले के विधायक जनप्रतिनिधि निकाय अध्यक्ष,पार्षद प्रदेश के जिले के पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठों सहित सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे
जिलाध्यक्ष
अरविंद यादव