हृदय रोग विशेषज्ञ 8 को मकराना में

मित्तल हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विवेक माथुर देंगे परामर्श
mittal hospitalअजमेर 7 नवम्बर। मित्तल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर अजमेर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विवेक माथुर 8 नवम्बर को मकराना में अपनी परामर्श सेवाएं प्रदान करेंगे। डॉ विवेक माथुर लगनशाह मेमोरियल हॉस्पिटल में प्रातः 11 से 1 बजे तक उपलब्ध होंगे।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विवेक माथुर के अनुसार उच्च रक्तचाप, हृदयघात (हार्ट अटैक), वाल्व की बीमारी, बच्चों में जन्मजात हृदयरोग, दिल में छेद, हाथ व पैरों में खून की नसों की बीमारी तथा सभी प्रकार के हृदय रोगों से पीड़ित उनसे परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि अजमेर संभाग का एक मात्र एनएबीएच मान्यता प्राप्त मित्तल हॉस्पिटल अपनी विजीटिंग सेवाओं के तहत मकराना व नागौर क्षेत्रवासियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध करा रहा है। मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अजमेर में एक ही छत के नीचे सभी सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं हृदय रोग, ब्रेन व स्पाइन रोग, कैंसर रोग, गुर्दा रोग, पथरी ,प्रौस्टेट व मूत्र रोग उपलब्ध हैं। हॉस्पिटल में हृदय की एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, बाईपास सर्जरी , वाल्व रिप्लेसमेंट, आदि सभी हृदय रोगों का उपचार उपलब्ध है। वहीं हॉस्पिटल में दूरबीन के द्वारा पथरी व प्रौस्टेट के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। मित्तल हॉस्पिटल भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निर्धन व वंचित वर्ग को निःशुल्क चिकित्सा प्रदान कर रहा है।

error: Content is protected !!