कचहरी रोड स्थित अभिनव प्रकाशन द्वारा केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक – 2, अजमेर में, दो दिवसीय पुस्तक-प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्घाटन प्राचार्य श्री जी. एस. मेहता द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि आज के समय छात्रों में पुस्तकें पढ़ने की रुचि कम होती जा रही है जो कि चिंता का विषय है। पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं। विचारों की क्रांति पुस्तकों के माध्यम से ही संभव है। पुस्तकलायाध्यक्ष श्री कमल कुमार मीना ने कहा कि अच्छी पुस्तकें कल्पना को विकसित करती हैं और हमें संस्कारित बनाती हैं। पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन बच्चों में पुस्तकों के प्रति अभिरुचि जागृत करने का प्रयास है, बच्चों को अधिक से अधिक पुस्तकें खरीदनी चाहिए।
पुस्तक प्रदर्शनी में हिन्दी एवं अंग्रेजी की श्रेष्ठ कहानी पुस्तकें, नैतिक शिक्षा संबंधी पुस्तकें, साइंस प्रोजेक्ट, इनसाइक्लोपीडिया, सामान्य-ज्ञान इत्यादि प्रदर्शित की गई। पुस्तक प्रदर्शनी 16 नवम्बर को दोपहर 2 बजे तक रहेगी। श्री सतीश मीना ने कहा कि श्रेष्ठ पुस्तकें मनुष्य के ज्ञान में वृद्धि करती ही हैं, तथा मनोरंजन के साथ-साथ व्यक्तित्व का भी विकास करती हैं। अत: हमें छात्रों में अधिक से अधिक पुस्तकें पढ़ने की रुचि विकसित करनी चाहिए।
प्राचार्य