आरक्षण लॉटरी में प्रशासन का पक्षपातपूर्ण रवैया उजागर

कांग्रेस ने निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल
जवाहर रंगमंच में शहर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप, निष्पक्ष अधिकारियों की नियुक्ति की मांग
अजमेर। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एडवोकेट विवेक पाराशर , फखरे मोईन,शैलेश गुप्ता ने जवाहर रंगमंच में नगर निगम चुनाव के लिए आयोजित वार्ड आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के कथित पक्षपातपूर्ण एवं असंवेदनशील रवैये पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। कांग्रेस नेता विवेक पाराशर, फखरे मोईन ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई, जबकि कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उचित सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया गया।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के शुरुआती चरण में ही यदि प्रशासनिक अधिकारियों का रवैया किसी राजनीतिक दल के पक्ष में झुका हुआ दिखाई देता है, तो इससे पूरी चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। कांग्रेस ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों का दायित्व किसी राजनीतिक दल के प्रति नहीं, बल्कि संविधान, कानून और निष्पक्ष लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति होता है।
कांग्रेस का आरोप है कि आरक्षण लॉटरी के दौरान कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को पीछे बैठाने तथा उन्हें पर्याप्त स्थान नहीं दिए जाने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए और प्रशासन को सभी दलों के लिए समान दूरी एवं समान सम्मान की नीति अपनानी चाहिए।
कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया अभी प्रारंभिक चरण में है। ऐसे में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों का तत्काल समाधान किया जाना आवश्यक है, ताकि आम जनता का चुनावी प्रक्रिया पर विश्वास कायम रहे। यदि प्रशासनिक तंत्र पर किसी राजनीतिक दबाव या पक्षपात का संदेह बना रहा तो यह  लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर स्थिति होगी।
राज्य निर्वाचन आयोग से जांच की मांग
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि जवाहर रंगमंच में हुई पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों की भूमिका की समीक्षा की जाए। कांग्रेस ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इस पूरे मामले को राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष लिखित शिकायत के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने यह भी मांग की कि नगर निगम चुनाव की आगामी प्रक्रिया में ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति की जाए जो निष्पक्ष, ईमानदार, संवेदनशील एवं राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर संविधान और निर्वाचन नियमों के अनुसार कार्य करें।
कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। किसी भी राजनीतिक दल को प्रशासनिक संरक्षण या विशेष सुविधा नहीं मिलनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए हर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मंच पर अपनी आवाज मजबूती से उठाएगी।
कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर चंद्रशेखर काकू शैलेंद्र अग्रवाल लक्ष्मी बुंदेल, सुमित मित्तल, चंद्रेश सुनिया, सुनील धानका कुशाल कोमल जीवन राम मेघवंशी चंद्रकांत पालीवाल अनीता रावत। आदि प्रमुख रूप से जवाहर रंगमंच में उपस्थित थे।
जारीकर्ता:
शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी
अजमेर
6375920300

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!