एकनाथजी फिल्म की स्क्रीनिंग आज

विवेकानन्द मॉडल स्कूल, माकड़वाली तथा ब्लू केसर स्कूल के विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्टाफ के लिए होगा विशेष शो

विवेकानन्द शिला स्मारक एवं विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी के संस्थापक एकनाथजी के जीवन पर आधारित फिल्म का दूसरा विशेष शो 25 नवंबर 2017 को प्रातः 9.30 बजे से मृदंग सिनेमा अजमेर पर आयोजित किया जा रहा है।
केन्द्र के नगर प्रमुख रविन्द्र जैन ने बताया कि विवेकानन्द मॉडल स्कूल, माकड़वाली अजमेर तथा आदर्श नगर ब्लू केसर स्कूल के विद्यार्थियों, उनके अभिभावकगण, शिक्षक एवं स्टाफ के लिए यह शो आयोजित होगा। इस अवसर पर उद्घाटन कार्यक्रम में विवेकानन्द केन्द्र की संयुक्त महासचिव रेखा दवे तथा प्रान्त संगठक प्रांजलि येरिकर तथा प्राप्त प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. स्वतन्त्र शर्मा का भी सान्निध्य प्राप्त होगा। ज्ञातव्य है कि ‘आध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन’ विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी द्वारा निर्मित, सुदर्शन अर्वमुधन द्वारा निर्देशित तथा अजय रोहिल्ला तथा एस सारथि द्वारा अभिनीत एकनाथजी- एक जीवन एक ध्येय फिल्म जोकि विवेकानन्द राष्ट्रीय स्मारक के निर्माण के संघर्ष से जुड़ी कथा है।

(रविन्द्र जैन)
नगर प्रमुख
संपर्क 9414618062

error: Content is protected !!