अजमेर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा मुबारक की जियारत के लिए उमड़े अकीदतमंदो के शानदार जलूस का राजस्थान सरकार की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ के नेतृत्व में देहली गेट पर शानदार इस्तकबाल किया गया ।
जुलूस का पुष्प वर्षा कर ,मुस्लिम समाज के गणमान्य व्यक्तियों को माला पहनाकर एवं इत्र लगाकर शानदार स्वागत किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी इंसाफ अली ,अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सबा खान, अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री गिरधर तेजवानी, महासचिव श्री शिव कुमार बंसल, पार्षद अमाद चिश्ती, श्री सुबरात अली ,श्री मंसूर खान, श्री जुल्फिकार चिश्ती, श्री इलियास कुरेशी, श्री जान मोहम्मद खान, नवाब हिदायतुल्लाह ,इंडियन नेशनल कांग्रेस बिग्रेड अजमेर के अध्यक्ष श्री असलम खान आदि ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव पर अकीदतमंद जनों को बहुत बहुत बधाई दी ,एवं जुलूस का स्वागत किया ।