कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फुका पुतला

IMG-20171202-WA0018अजमेर |भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अशोक परनामी द्वारा जयपुर की आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान जवाहर नगर सेक्टर 4 में आम लोगों को सार्वजनिक पार्क की सरकारी भूमि पर पार्किंग बनाने के लिए अवैध रूप से कब्जा करने का बयान सार्वजनिक रूप से देकर राजस्थान उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद आम लोगों को कानून विरोधी काम करने के लिए उकसाने का प्रयास किया ! जिस सन्दर्भ में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पंकज शर्मा काकू के आह्वान पर आयोजित प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा अजमेर के आदर्श नगर माधव द्वार गेट पर विरोध स्वरूप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अशोक परनामी के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया ! प्रदेश सचिव वर्मा ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा सरकार के प्रदेश अध्यक्ष सत्ता के अहंकार में कानून का मांखोल उड़ाते हुए आम जनता को कानून विरोधी कामों के लिए उकसा रहे हैं जो कि प्रदेश के लिए चिंतनीय विषय है विरोध प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव राजकुमार वर्मा युथ कांग्रेस से मनीष सेन कांग्रेस प्रवक्ता अंकुर त्यागी ईश्वर टेहेलयानी महादेव भढ़ाना पूसा लाल गुर्जर अमित श्रीवास्तव राम सुखा गुजर रमेश गुर्जर अभिमन्यु राकेश मेघवंशी मोहर सिंह राठौड़ शब्बीर खान मनोज सेन भीम गुर्जर आकाश सेन चंद्र प्रकाश सोलंकी भगवान बालमुकुंद टांक इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे |

error: Content is protected !!