क्षत्रिय रावत परिषद के संस्थापक का स्वागत किया

JAWAJA 01जवाजा। (भगवानसिंह रावत) क्षत्रिय रावत परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम रावत किशनगढ़ प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह बूबानी के नेतृत्व मे क्षत्रिय रावत परिषद के संस्थापक सतवीर सिंह लगेतखेडा का जयपुर से ब्यावर जाते समय किशनगढ़ संभाग में काकारी होटल मे ढोल के साथ कार्यकर्ताओं ने माला और साफा बंधाकर स्वागत किया गया। संस्थापक सतवीर सिंह लगेतखेडा ने संबोधित करते हुए कहां की समाज हित के लिए सभी भाइयों को राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर समाज हित में काम करने की आवश्यकता है तभी समाज की एकता एवं समाज का उत्थान संभव है। खास करके युवा पीढ़ी को समाज उत्थान हेतु आगे आने की आवश्यकता है । क्षत्रिय रावत परिषद की अति शीघ्र संभाग कार्यकारिणी एवं सर्कल कार्यकारिणी की घोषणा करनी की आवश्यकता बताई जिससे रावत परिषद के कार्य को गति मिल सके । इस दौरान शिवा रावत, गोपी सिंंह, जय सिंह, बबलू सिंह, लाल सिंह, विजय सिंह, संजय सिंह, प्रहलाद, मुकेश, राजू मिस्त्री, महावीर, प्रेमचन्द्र, जगदीश, सेठू सिंह बूबानी, उमाशंकर, आलोक सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!