अमेरिका में सैंडी तूफान भले ही थम गया हो लेकिन इसक ा असर अब भी लोगों की जिंदगी में पड़ रहा है। इस बार पानी के कहर ने नहीं बल्कि जानवरों ने अमेरिका वासियों का जीना बेहाल कर दिया है। न्यूयॉर्क की बिग एप्पल स्ट्रीट में हजारों की तादाद में चूहे रास्तों पर निकल आएं हैं। वे अपने लिए खाना और ठिकाना ढूंढ रहे हैं। इससे इलाकों में प्लेग जैसी कई तरह की बीमारियां फैल रही है। यह बीमारियां सैंडी तूफान से भी ज्यादा डरावनी होती है।
चूहे सड़कों के जरिए घरों में घुस सकते हैं। तूफान के बाद जो भी गंदगी फैली थी वहां कचड़े के डिब्बे में यह चूहे नजर आ रहे हैं। चूहे से हैंटावाइरस, सलमोनेला, टाइफस, प्लेग जैसी खतरनाक बीमारियां फैल सकती हैं।
हालांकि यूएस प्रशासन ने पूरे न्यॉयार्क सिटी को साफ करने के आदेश दिए हैं। इलाकों में सड़कों में दवाइयां छिड़कने की बात भी कही है।