बीकानेर 08 नवम्बर 2017 । जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय संघ लि. (राज फैड) द्वारा खरीफ 2017 के समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद में चुंगा मूगंफली नही खरीद करने के नेफेड के आदेश को तुगलकी फरमान की संज्ञा देते हुए विरोध प्रकट किया है।
गहलोत ने अपने जारी बयान में बताया कि राज्य सरकार किसानों के हितो पर लगातार कुठाराधात कर रही है, उन्होने कहा कि नेफेड द्वारा लिखे गए प्रासंगिक पत्र में चुंगा मूगंफली खरीद नही करने के जो कारण वर्णित किए गए है, वे सरासर गलत है।
गहलोत ने बताया कि नेफेड द्वारा प्रासंगिक पत्र में लिखा गया है, कि चुंगा मूगंफली की मात्रा अधिक है तथा छिलका बहुत पतला होने के कारण उसकी सेल्फलाईफ कम होती हैं, जिसके कारण डेमेज का प्रतिशत अधिक आ रहा है।
गहलोत ने कहा कि यदि इस चुंगा मूगंफली खरीद पर प्रतिबन्ध लगाने वाले तुगलकी फरमान को वापिस नही लिया गया तो कांग्रेस पार्टी किसानों को लेकर सडकों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी। राज्य सरकार को चाहिए कि इस निर्णय को निरस्त कर चुंगा मूगंफली की खरीद निरन्तर जारी रखे।
– मोहन थानवी