देश और समाज के प्रति योगदान के लिए विभूतियों का सम्मान हमारी गौरवशाली परम्परा है
बीकानेर, 09 दिसम्बर । प्रेरणा प्रतिष्ठान, आचार्यों का चौक, बीकानेर द्वारा मोटीवेशन गुरु डॉ.गौरव बिस्सा को अमर कीर्ति शिखर सम्मान, कथाकार डॉ.उषा किरण सोनी को सुन्दर सुरभि सम्मान तथा कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी को राजरत्न सम्मान अर्पित किया गया । अजीत फाउंडेशन में आयोजित सम्मान समारोह में अतिथियों द्वारा सम्मानितजनों को शॉल, श्रीफल, अभिनन्दन पत्र, बहुमान पत्र एवं साहित्य भेंट कर सम्मान किया गया । अमर कीर्ति शिखर सम्मान के अंतर्गत डॉ.गौरव बिस्सा को रु. 1100 की नकद राशि वरिष्ठ सहित्यकार भवानीशंकर व्यास “विनोद”, लक्ष्मीनारायण व्यास, प्रेमनारायण व्यास ने भेंट की । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा ने कहा कि देश और समाज के लिए नूतन रचने वाली विभूतियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना हमारी संस्कृति का भाग है । मुख्य अतिथि पूर्व महापौर नगर-निगम, बीकानेर भवानीशंकर शर्मा ने प्रेरणा प्रतिष्ठान के पूर्व अध्यक्ष डॉ.राजनारायण व्यास का स्मरण करते हुए कहा कि नगर के साहित्यिक वैभव को दुनिया के सामने लाने हेतु यशस्वी, कर्मठ श्री अमरदत्तजी व्यास की याद को अक्ष्क्षुण बनाए रखने हेतु अमर कीर्त्ति शिखर सम्मान शुरु किया जो नगर के साहित्यिक वैभव को भव्यता प्रदान करता हैं । विशिष्ठ अतिथि व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा ने कहा कि प्रेरणा-प्रतिष्ठान साहित्य-संस्कृति, समाज सेवा एवं चिकित्सा सेवाओं से जुडी विभूतियों का सम्मान कर लगातार 32 वर्षों से परम्पराओं का निर्वहन कर रहा है । संरक्षक लालचन्द जोशी ने स्वागत भाषण देते हुए संस्था के गरिमामय कार्यक्रमों की जानकारी दी । अभिनन्दन पत्रों का वाचन राजाराम स्वर्णकार, अशफाक कादरी एवं ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया । बहुमान पत्रों का वाचन जुगलकिशोर पुरोहित, डॉ.नमामीशंकर आचार्य एवं डॉ.कृष्णा आचार्य ने किया । सम्मान से अभिभूत डॉ.गौरव बिस्सा ने अपने परिजनों-गुरुजनों, आयोजकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि यह सम्मान मुझे हमेशा कर्तव्यबोध करवाता रहेगा । कवि राजेन्द्र जोशी ने कहा कि साक्षरता, साहित्य, संस्कृति के क्षेत्र में यह सम्मान नई उर्जा का श्रोत सिद्ध होगा । कथाकार डॉ. उषाकिरण सोनी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए एक ऋण है जिसे नवसृजन एवं सामाजिक सेवाओं के द्वारा पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा । संस्था अध्यक्ष प्रेमनारायण व्यास ने संस्था की गतिविधियों एवं सम्मान समारोह की रुपरेखा प्रस्तुत की । कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों ने संस्कृतिविद पंडित अमरदत्तजी व्यास, लोक नाट्यकलाधर्मी डॉ.राजनारायण व्यास एवं श्रीमती सुन्दरकौर व्यास के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित की । दीपक व्यास ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की । कार्यक्रम में वरिष्ठ चित्रकार मुरलीमनोहर के.माथुर, वरिष्ठ रंगकर्मी बी.एल.नवीन, मधु आचार्य “आशावादी”, शिक्षाविद ओमप्रकाश सारस्वत, सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी.रंगा, डॉ.मुरारी शर्मा, कमल रंगा, डॉ.अजय जोशी, सरदार अली पडिहार, श्रीहर्ष, ब्रजरतन पुरोहित, मोहन वैष्णव, डॉ.रेणुका व्यास, संजय श्रीमाली, शैलेन्द्र सरस्वती, ओमप्रकाश बोडा, सुनील मोदी, मो.जिकर कादरी, अविनाश व्यास डॉ.एम.एल.व्यास, भंवरलाल पुरोहित, जयचन्दलाल सोनी, योगेन्द्र पुरोहित, कासिम बीकानेरी, डॉ.नवीन शर्मा, ब्रह्मदत आचार्य, लक्ष्मीनारायण आचार्य बन्धु ने अत्तिथियों एवं सम्मानितजनों का स्वागत किया । गिरीराज पारीक ने धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन ज्योतिप्रकाश रंगा एवं हरीश बी. शर्मा ने किया ।
प्रेमनारायण व्यास अध्यक्ष प्रेरणा प्रतिष्ठान, बीकानेर मो.न. 8955885362