बीकानेर। विजय दिवस पर बीकानेर मे पूर्व परिषद सैनिक कल्याण द्वारा शनिवार को पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक के पास भारत-पाक 1971 मे शहीद हुए सेनिको को श्रद्धांजलि दी गई, इस अवसर पर उनकी वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। सम्मानित वीरांगनाओं मे कमला कवंर, सावित्रीबाई, सुशीला को सिलाई मशीन, 11 सौ रुपए नकद ओर स्मृति चिन्ह दिया गया। इस अवसर पर मेजर जनरल ऐ.के. गुप्ता ब्रिगेडीयर जगमाल सिंह, कर्नल हेम सिंह, सिपाही- लक्ष्मी नारायण वर्मा, कर्नल बीके मजूमदार, महावीर सिंह तंवर दाऊदसर,
> बीकानेर शहर भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा नेता अखिलेश प्रताप सिंह, जानकी नारायण श्रीमाली, शहर भाजपा जिला मंत्री अनिल पाहूजा ,रानीबाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष अरूण जैन,भाजपा नेता अनवर अजमेरी, अयुब कयामखानी,गायक कलाकार एम रफीक कादरी मौजूद थे। इस अवसर पर शहर भाजपा अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य ने कहा कि शहीदों के बलिदान की वजह से देश सुरक्षित है। हमें शहीदों का सदैव सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक हमें प्रेरणा देते हैं, इसलिए स्मारकों पर कार्यक्रम होने चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष हनुमान सिंह ने कहा कि किसान दिन रात खेत में मेहनत करता है और उसका बेटा सीमा पर हमारी रक्षा करता है। उन्होंने शहीद परिवारों के प्रति सम्मान का भाव रखने की अपील की। कर्नल हेम सिंह ने पूर्व सैनिकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अनवर अजमेरी, एम रफीक कादरी ने ये देश वीर जवानों का… गीत सुनाया।
– मोहन थानवी