बीकानेर। शहर के चौदह वरिष्ठ नागरिकों ने बुधवार को एक साथ देहदान का
संकल्प लेते हुए इतिहास रच दिया, तो इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने प्रत्येक व्यक्ति ने इसे
अनुकरणीय बताया। अवसर था शास्त्री नगर के रावत अस्पताल में वरिष्ठ नागरिक समिति के
बैनर तले आयोजित देहदान संकल्प समारोह का। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ एस एन
हर्ष ने कहा कि जिन लोगों ने इसके लिये जो संकल्प लिया है वो निर्णय आमजन के लिए
मिसाल है। समिति ऐसे सामाजिक सरोकार अपनी अहम भूमिका निभा रहा है और हर
माह के अंतिम बुधवार को ऐसा जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेगा। इस दौरान सरदार
पटेल मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ कविता ने कहा देहदान करने से
मेडिकल रिसर्च के विद्यार्थियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक मर्यादाओं
के चलते आमजन का देहदान के प्रति झुकाव कम है। मेडिकल कॉलेज द्वारा समय-समय पर इसके
प्रति जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज
की स्थापना से लेकर अब तक कुल 31 लोगों ने देहदान किया है और इससे प्रेरणा लेकर
अब तक 190 लोगों ने देहदान करने के घोषणा प्रपत्र भरें है। डॉ. राकेश रावत ने
कहा कि बड़े शहरों में देहदान के प्रति जागृति है, लेकिन राजस्थान में आमजन में इसके
प्रति जागरूकता कम है। उन्होंने कहा कि देहदान करना, एक पुनीत कार्य है। डॉ रावत
ने कहा कि रावत अस्पताल और वरिष्ठ नागरिक समिति की ओर से शुरू की गई इस पहल
में अब ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी भागीदार बन रहे है। जिसके परिणाम स्वरूप पिछले 6
माह में लगभग 29 जनों ने देहदान करने के लिये शपथ पत्र भरें है। उन्होंने अधिक से
अधिक लोगों को इसके लिए संकल्प लेना चाहिए।
इन वरिष्ठों ने की देहदान की घोषणा
वरिष्ठ नागरिक समिति के बैनर तले आयोजित एक सादे समारोह में निहालचंद
विश्नोई,श्रीमति मीरा देवी,हंसराज विश्नोई,नर्बदा देवी,चिरंजीलाल शर्मा,श्याम सुंदर
पांडे,सुषमा पंाड़े,सुरेन्द्र गोस्वामी,डी सी जैन,श्रीमति सरोज डागा,लता चावला,मंजू
डागा,प्रवीण चावला,आर सी चंब ने देहदान की घोषणा की।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में उमाशंकर आचार्य,सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता,घनश्याम बिस्सा,डॉ बंसती हर्ष
सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
– मोहन थानवी