शक्ति केन्द्रों की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मैदारी
भाजपा सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यो की जानकारी बूथ स्तर पर आमजन तक पहुंचाये कार्यकर्ता – देवनानी
अजमेर, 02 जनवरी, 2018। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर उत्तर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों ,शक्ति केंद्र प्रभारियों व मोर्चो के अध्यक्षों की एक बैठक कचहरी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें उत्तर विधानसभा में आगामी लोक सभा उपचुनाव का शंखनाद करते हुए शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार ने अजमेर में जो विकास के अभूतपूर्व कार्य किये है उन कार्यो की जानकारी बूथ स्तर पर आमजन तक पहुंचाये। उन्होंने कहा कि हमे कांग्रेस से पूछना चाहिए कि पिछले समय में कांग्रेस के सांसद सचिन जी ने अजमेर को दिया क्या है ???
देवनानी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर विधानसभा के सभी 188 बूथों पर नियुक्त भाजपा के बूथ अध्यक्ष घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों से सम्पर्क साधना प्रारम्भ करे। उन्होंने कहा कि हमने ऐसी योजना बनाई है जिसके अन्तर्गत वे स्वयं प्रतिदिन 5 बूथों पर जाऐंगे तथा क्षेत्रवासियों से सम्पर्क करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता बताई।
बैठक को सम्बोंधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार ने कहा कि हम सब की पहचान संगठन से है। आज हमें लोग संगठन के कारण ही जानते हैं इसीलिए हमें संगठन से जिस भी प्रत्याशी को टिकट मिले हमें उसके लिए अभी से लग जाना चाहिए जिससे भाजपा राजस्थान से पूर्णतया कांग्रेस मुक्त हो सके यदि कांग्रेस उपचुनाव हार जाती है तो हम राजस्थान से कांग्रेस मुक्त के संकल्प को पूरा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी और वसुंधरा जी के नेतृत्व में जो देश व प्रदेश में विकास हुआ है आम जन को उसका सीधा लाभ हुआ है। आज आम जन हमारे साथ है मुख्यमंत्री जी प्रत्येक वर्ग से संवाद कर उनकी समस्याओं को जानकर उनका तुरन्त समाधान कर रही है।
महापौर श्री धर्मेंद्र गहलोत ने कहा कि उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ता पूर्णतः संघठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन कार्यकर्ताओं के दम पर ही हैं हमने कई विषम परिस्थितियों में भी चुनाव जीते हैं जिसमें हमें अत्यधिक संघर्ष करना पड़ा किंतु कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष से इसे जीत में बदल दिया और इस बार भी ऐसा ही होगा। कोई भी कार्यकर्ता संगठन के किसी भी बड़े पद पर क्यों ना हो उसे सबसे पहले अपने बूथ की अपनी शक्ति केंद्र की चिंता करनी चाहिए उसके बाद किसी अन्य विषय के बारे में सोचना चाहिए क्योंकि हम बूथ स्तर पर चुनाव लड़ते हैं हमारा मूल मंत्री यही है कि बूथ जीता मतलब चुनाव जीता कांग्रेस तो अब हमारी इस पद्धति को अपनाने का प्रयास कर रही है
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि हमारा संगठन पूरे वर्ष भर आम जन से जुड़ा रहता है और आम जन के हित में कार्य करते है हमारी सरकार ने राजस्थान में गत 4 वर्षों में सेकड़ो जनकल्याणकारी कार्य किया है इसका लाभ अजमेर के आम जन को भी बहुत अधिक मिला है हमे अब उन लाभार्थियों तक पहुँचना है आम जन तो हमारा साथ देने के लिए तैयार बैठे है
बैठक का संचालन भाजपा शहर जिला महामंत्री रमेश सोनी ने किया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमरत्न आर्य ,उपाध्यक्ष सतीश बंसल, विकास सोनगरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीत कृष्ण पारीक, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शफीक खान महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि शर्मा ,एससी मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र चैहान, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, राजकुमार लालवानी ,पार्षद भागीरथ जोशी, नीरज जैन, अनिल नरवाल, जे के शर्मा ,महेंद्र जादम, अनीश मोयल, चंद्रेश सांखला, राजेंद्र सिंह राठौड़, राजू साहू, के.के. त्रिपाठी, प्रकाश मेहरा, धर्मेंद्र शर्मा, महैन्द्र जैन मित्तल, धर्मपाल जाटव, सुखदेव सिंह रावत, कुन्दन सिंह नरूका, रचित कच्छावा, सीताराम शर्मा, संदीप गोयल, मनोनीत पार्षद सुरेश गोयल, रमेश चैहान, शक्ति जैन, सैयदअफसान चिश्ती, डॉ राजू शर्मा, जिला मंत्री विनोद कंवर,रविंद्र जसोरिया, श्वेता शर्मा, विजयलक्ष्मी विजय, शमशेर सिंह रावत, महैन्द्र सिंह रावत, दरियाव सिंह राठौड़, धर्मराज गौतम, सुलोचना शुक्ला, रोहित मकवाना, शिवप्रताप वर्मा, रोशन पठान, रमेश कौशल, डा. मंसूर, सादिक अली, इशरत परवीन, प्रकाश बंसल, भोजराज जोशी, राजू धावा, नारायण टण्डन, रमेश टेलर, लक्ष्मी यादव, जेएस राजावत, बिजेन्द्र सिंह, श्याम पंवार, सत्यनारायण शर्मा, सुरेन्द्र माथुर, रोहित यादव, रमेश चैहान, अशोक राठी, गंगाराम सेनी, श्यामसुन्दर जोशी, विकास जैन, डीपी शर्मा, जयकिशन सोनी, विनोद कंवर राठौड़,जयसिंह रावत आदि उपस्थित रहे।