अजमेर। 3 जनवरी 2018 बूधवार। श्री हित हरिवंश चंद महाप्रभू जी एवं राधावल्लभ लाल जू के लाडले संत श्री हित अम्बरीश जी महाराज दिनांक 4 जनवरी 2018 को सायं 5 बजे पधार रहे है। सहसंयोजक उमेश गर्ग ने बताया कि यह प्रथम अवसर है कि अम्बरीश जी महाराज राजस्थान की पावन धरा पर प्रथम बार हित रस धारा प्रवाहित करेंगे। महाराज जी की अमृतमयी वाणी में संगीतमय संकीर्तन, प्रवचन का अनूपम संयोग होगा। डाॅ. मनमोहन अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल ने शहर के सभी रसिक श्रदालुओं को सत्संग में आने की अपील की है। वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष रमेश तापडीया ने बताया कि इसी दिन श्री गिरीराज मित्र मण्डल परिवर कोटा एवं एलन कैरीयर इंस्टीट्यूट के श्री गोविन्द जी महेश्वरी सायं 7ः00 बजे से रात्री 9ः00 बजे तक अपनी अमृतमयी वाणी में भजन सरीता बहायेंगे। ओम प्रकाश मंगल एवं कालीचरण दास खण्डेलवाल ने सभी रसिक श्रदालुओं को उत्सव में आने की अपील की है।
उमेश गर्ग
मो. 9829793705