अजमेर, 02 जनवरी, 2018। प्रधान मंत्री श्री नरैन्द्र मोदी जी ने हमारे देश की विश्व पटल पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में साख बनाई है। मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए हमें अजमेर में होने जा रहे लोक सभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना है। यह बात शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं से कही।
देवनानी ने आज अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 58 में जाकर बूथ स्तर पर पेज प्रमुखों के रूप में नियुक्त भाजपा कार्यकर्ताओं से सम्पर्क किया। उन्होंने वार्ड के बूथ संख्या 12, 13, 14, 15 व 17 पर भाजपा के बूथ अध्यक्षों, बूथ समिति के सदस्यों व पेज प्रमुखों के साथ बैठक कर स्थानीय स्तर पर चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार ने अजमेर को स्मार्ट सिटी की सौगात के साथ ही क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, पानी बिजली की सेवाओं में सुधार, सरकारी विद्यालयों के सुदृढीकरण व स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार के उल्लेखनीय कार्य किये है। देवनानी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किये गये जनकल्याणकारी कार्यो की जानकारी बूथ स्तर पर आमजन तक पहुंचाई जानी चाहिए साथ ही जनता को यह भी बताऐं कि पिछले 5 वर्षो में जब प्रदेश में अशोक गहलोत जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार थी तब उन्होंने अजमेर को क्या दिया ।
देवनानी ने आज वार्ड 58 के पार्षद प्रकाश मेहरा तथा बूथ संख्या 12 के अध्यक्ष एस.एन. चैरसिया के साथ अम्बिका विहार, बालाजी नगर माकड़वाली रोड़ क्षेत्र के बूथ समिति के सदस्यों से भी सम्पर्क किया। इसी प्रकार बूथ संख्या 13 के अध्यक्ष कुणाल धवल के साथ शिव काॅलोनी , गांधीनगर, विनायक नगर, सेंट स्टीफन्स स्कूल क्षेत्र तथा बूथ संख्या 14 के अध्यक्ष डी.पी. सिंह के साथ पंचशील बी ब्लाक क्षेत्र व बूथ संख्या 15 के अध्यक्ष घनश्याम धनवानी के साथ पंचशील बी ब्लाक क्षेत्र एवं बूथ संख्या 17 की अध्यक्ष मधु सेैन के साथ पंचशील बी ब्लाॅक व गणेश गुवाड़ी क्षेत्र के बूथ समिति सदस्यों व भाजपा कार्यकर्ताओं से सम्पर्क किया।