पृथ्वीराज मंडल का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

एकजुट होकर उपचुनाव में जुटें कार्यकर्ता, पेज प्रमुख संभालें जिम्मेदारी- श्री चतुर्वेदी
भाजपा विकास की पर्याय, हर वर्ग को संभाला- श्री देवनानी

IMG-20180105-WA0007अजमेर, 5 जनवरी। लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा पृथ्वीराज मंडल के बूथ स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने एकस्वर में चुनाव में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से पार्टी प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अरुण चतुर्वेदी एवं शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पूरी तन्मयता से भाजपा की जनकल्याणकारी रीति-नीति को आमजन तक पहुंचाएं।
भाजपा पृथ्वीराज मंडल का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज होटल कनक सागर में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने आमजन के हित को ध्यान में रखते हुए अपनी रीति-नीति तय की है। उन्होंने कांग्रेस पर खोखले वादों का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने गरीब के नाम का सहारा सिर्फ चुनाव जीतने के लिए लिया। हमने वास्तविक अर्थों में गरीब और आमजन को ध्यान में रख्र कर काम किया है।
श्री चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनधन योजना, 12 रुपए में बीमा, उज्जवला एवं अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे देश में गरीब व्यक्ति को इन योजनाओं से सामाजिक सुरक्षा में कवर किया गया है। इसी तरह प्रदेश में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के नेतृत्व में अन्नपूर्णा रसोई, भामाशाह योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राजश्री योजना, पेंशन योजना एवं अन्य योजनाओं से राहत प्रदान की गई है। कार्यकर्ता आमजन तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान में भाजपा विकास की पर्याय बन गई है। हमने बिना भेदभाव प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य करवाए हैं। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ चार साल में एक हजार करोड़ से ज्यादा के काम कराए गए हैं। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार ने अजमेर शहर को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए हर क्षेत्र में काम किया है।
श्री देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान के शहर और गांव विकास के पथ पर अग्रसर हैं। भाजपा सबको साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर काम करने वाली पार्टी हैं। महज चार साल में हमने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जिस तरह बिना भेदभाव काम किया है, उससे स्पष्ट है कि भाजपा विकास की पर्याय बन गई हैं। वर्ष 2008 से 2013 तक प्रदेश और देश में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस बताए कि उन्होंने अजमेर उत्तर में क्या काम किया। हमने जो काम कराए वो सबको दिखते हैं। आनाासागर के चारों ओर पाथवे का निर्माण, सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, क्षेत्र के गांवों में आजादी के बाद पहली बार घर घर पेयजल आपूर्ति, सड़कों का सुदृढीकरण, रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण सहित कई ऐसे कार्य हैं जिनसे बड़ी संख्या में आमजन को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि हमने प्रत्येक क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के काम कराए हैं। अजमेर शहर में स्मार्ट सिटी सहित हैरीटेज सिटी, अमृत व प्रसाद योजनाओं के तहत करोड़ों रुपए के काम स्वीकृत हुए हैं।
श्री देवनानी ने कहा कि आने वाले सालों में अजमेर देश के विकसित शहरों की कतार में खड़ा होगा। कार्यकर्ता शहर में कराए गए कामों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ही हमारी रीढ़ हैं। अब तक लगातार कई चुनावों में हमने अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस को टिकने नहीं दिया। इस बार भी कार्यकर्ता जीत का नया इतिहास बनाएंगे।
सम्मेलन में लोकसभा चुनाव प्रभारी श्री श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि हमारे पन्ना प्रमुखों के कारण ही आज हम विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी हैं। हमारे पन्ना प्रमुख ही इस चुनाव में भी हमें जीत दिलाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रहलाद पंवार ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें कोई भी सामान्य कार्यकर्ता अपनी योग्यता के बल पर शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। महापौर श्री धर्मेंद्र गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को आज पूरा देश पसंद कर रहा है। जिस तरह हनुमान जी को उनकी शक्ति याद दिलानी पड़ती थी उसी तरह हमारे कार्यकर्ता भी हनुमान हैं। उन्हें उनकी शक्ति याद दिलाने के बाद कोई शक्ति हमें जीतने से नहीं रोक सकती। शहर अध्यक्ष श्री अरविंद यादव ने कहा कि अजमेर शहर का संगठन नीचे से ऊपर तक पूरी तरह चुनाव के लिए तैयार हैं। सभी मंडलों में बूथ स्तर तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संगठन प्रभारी श्री महेश शर्मा ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया।
सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष श्री योगेश शर्मा, महामंत्री श्री रमेश सोनी, राजू धावा, प्रकाश बंसल, पार्षद धर्मपाल जाटव, वंदना नरवाल, राजकुमार साहू, भागीरथ जोशी, केके त्रिपाठी, भारती श्रीवास्तव , इशरत परवीन, अनिल नरवाल, रोहित मकवाना, रमेश कौशल, सलीम मोहम्मद, सुरेश गोयल, गोविंद बंसल, भोजराज जोशी, पिंकी जाटव, शफीक खान, डॉ मंसूर अली, फरहाद सागर, शिवप्रकाश वर्मा, रोशन पठान, बंटी साहू, किशन बालानी, बालेश गोहिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

अल्पसंख्यकों ने ली भाजपा की सदस्यता
सम्मेलन में डॉ मंसूर अली खान के प्रोत्साहन पर बड़ी संख्या में अल्प संख्यकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

error: Content is protected !!