मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी अभियान का आगाज सोमवार से

रायन इंटरनेशनल स्कूल 500 छात्र छात्राएं लेंगे भाग
कॉमन कॉज सोसाइटी अजमेर एवं रायन इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में 28 सितंबर सोमवार को मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी अभियान का शुभारंभ होगा। इसके अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं को अपने शहर को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के साथ-साथ स्मार्ट सिटी की दिशा में महत्वपूर्ण अनुभव एवं जानकारियां प्रदान की जाएगी। यह छात्र-छात्राएं शहर की दिशा और दशा सुधारने के इस अभियान के एम्बेसडर बनेंगे। घर घर जाकर एवं अपने आस पड़ोस के वातावरण को शुद्ध बनाने हेतु अपनी जिम्मेदारियां से अवगत कराएंगे ।इस अभियान का आगाज सोमवार को प्रातः 8:30 बजे स्कूल के सभागार में होगा।
संस्था के महासचिव विनीत लोहिया एवं स्कूल प्राचार्य श्रीमती संगीता आचार्या के अनुसार इस सेमिनार में 500 छात्र छात्राएं भाग लेंगे। सेमिनार में शहर को प्रदूषण मुक्त एवं साफ सुथरा रखने के लिए जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान की पहली कड़ी के रूप में रायन इंटरनेशनल स्कूल का चयन किया गया है।
सेमिनार में संस्था के सदस्य डॉक्टर रमेश टहलियानी एवं डॉक्टर प्रीति चडक युवा पीढ़ी को प्रशिक्षित एवं जागरूक करने हेतु अपने शोध प्रस्तुत करेंगे। साथ ही स्कूल के 10 छात्र छात्राएं इस विषय पर अपने विचार रखेंगे।
लोहिया के अनुसार अजमेर शहर को स्वच्छ और स्मार्ट बनने के लिए संस्था की ओर से यह पहल प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां को निभाने के लिए एक छोटा सा प्रयास होगा जिसे स्कूली स्तर से प्रारंभ करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक भावनाओं को पहुंचना है। रायन इंटरनेशनल स्कूल मैं आयोजन की उपरांत शहर की अन्य संस्थाओं और स्कूलों से इस अभियान को जोड़ा जाएगा।
सेमिनार में संस्था के अध्यक्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री एच एम जैन, उपाध्यक्ष श्री गिरधारी लाल मंगल, कोषाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खेल प्रशासक धनराज चौधरी, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के पूर्व सदस्य एवं प्रमुख समाजसेवी श्री कंवल प्रकाश किशनानी ,श्री सुनील जालोरी, श्री रमाकांत अग्रवाल श्री अशोक बैजल श्री जगदीश बच्चानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल कोऑर्डिनेटर सुश्री अर्पिता भटनागर करेंगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!