अजमेर। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेसजनों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, ईमानदार सार्वजनिक जीवन और आर्थिक नीतियों के माध्यम से देश की सेवा की। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में देश ने आर्थिक विकास और महत्वपूर्ण सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम देखे।
उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का शांत, सरल और विद्वतापूर्ण व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा देता रहेगा। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और सार्वजनिक जीवन में उनकी सेवाओं को देश हमेशा याद रखेगा।
इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया ।
श्रद्धांजलि सभा मे उपाध्यक्ष फकरे मोईन उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रलावता प्रवक्ता शैलेश गुप्ता सचिव सुरेंद्र गुर्जर सचिव सुमित मित्तल मीडिया प्रभारी चंद्रेश सुनिया प्रेम सिंह गोड़ मुकेश सबलानिया रिषभ मेघवंशी सूर्य चौहान ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
प्रवक्ता
शैलेश गुप्ता
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी