11 मार्च को देहतोरा में लगेगा कुश्ती दंगल

आगरा। दहतोरा का कुश्ती दंगल आज (11 मार्च 2018) दिन रविवार को लगेगा। इस दिन देहतोरा गाँव में कुश्ती दंगल के साथ साथ मेले का भी आयोजन होगा। दंगल हमारी प्राचीन सभ्यता की पहचान है। इससे पहलवानों को अखाड़े में जोर आजमाइश कर दमखम दिखाने का मौका मिलता हैं। देहतोरा में कुश्ती दंगल सालों से एक त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। और गाँव में देश के कौने कौने से आये हुए पहलवान दंगल कुश्ती में हिस्सा लेते हैं। और हजारों की तादाद में लोग कुशती दंगल और मेले में भाग लेंगे। दहतोरा दंगल में आखिरी कुश्ती 21000 रुपये की होगी। आज देहतोरा मैं कुश्ती दंगल का एक परंपरा के रूप मैं आयोजन होता है। हर साल देहतोरा में कुश्ती दंगल का आयोजन चैत्र माह कि कृष्ण दशमी के दिन आयोजन होता है।

error: Content is protected !!