
भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थानीय शाखा भींडर ने, नव व्यवसाय के क्षेत्र में अद्वितीय कीर्तिमान स्थापित किए हैं ! शाखा ने चालू वित्तीय वर्ष में नवव्यवसाय के चार मानकों पॉलिसी , एकल प्रीमियम , गैर एकल प्रीमियम एवं कुल प्रीमियम, चारों ही आधार पर अपने वार्षिक लक्ष्य 12 मार्च 2018 को ही पूर्ण कर लिए हैं ! चारों ही मानकों पर लक्ष्य से अधिक का कार्य करने वाली यह उदयपुर मंडल की एकमात्र शाखा बनी है । इसके साथ ही इस आधार पर शाखा ने राजस्थान में द्वितीय, उत्तर क्षेत्र में चतुर्थ एवं अखिल भारतीय स्तर पर 15 वां स्थान प्राप्त किया है । स्थानीय शाखा प्रबंधक जगदीश प्रसाद पंवार ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए बताया कि यह कीर्तिमान भींडर शाखा के मेहनती अभिकर्ताओं के लगातार प्रयासों के कारण संभव हुआ है, जो शाखा की गति के साथ लय बनाकर कार्य कर रहे हैं ! इसके साथ ही इस क्षेत्र के सम्मानित बीमाधारक जिनका भारतीय जीवन बीमा निगम पर अटूट विश्वास है, के सहयोग के कारण संभव हो पाया है ! उन्होंने यह भी बताया भिंडर शाखा के अंतर्गत ही धरियावद सैटेलाइट शाखा भी नव व्यवसाय लक्ष्य उपलब्धि के आधार पर उदयपुर मंडल में प्रथम स्थान पर चल रही है | उल्लेखनीय है नव व्यवसाय के अतिरिक्त, पॉलिसी अवधि पूर्ण होने पर, समय पर परिपक्वता दावा भुगतान करने के क्षेत्र में भी भींडर शाखा ने उदयपुर मंडल एवं उत्तर क्षेत्र में अपना परचम फहराया है । शाखा पिछले लगातार कई माह से सभी देय 100 प्रतिशत परिपक्वता दावों का देय तिथि या उससे पूर्व भुगतान कर उदयपुर मंडल में प्रथम एवं उत्तर क्षेत्र में भी अव्वल चल रही है ! इस आधार पर शाखा को कई बार सम्मानित किया जा चुका है । कल शाम को चारों मानकों पर लक्ष्य प्राप्त होते ही शाखा के स्टाफ के अधिकारियों, कर्मचारियों, विकास अधिकारियों अभिकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई । इस अवसर पर आतिशबाजी कर एवं ढोल बजाकर खुशी का इजहार किया । साथ ही उपस्थित उदयपुर मंडल के प्रबंधक विक्रय श्री एम के दवे ने उपस्थित सभी लोगों को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर बधाइयाँ दी । इस दौरान सहायक शाखा प्रबंधक अनिल कुमार ट्रेलर, शैलेंद्र जैन प्रशासनिक अधिकारी सहायक प्रशासनिक अधिकारी कपिल कौशिक कपिल कौशिक सहायक शाखा अधिकारी श्रीमती दीपा जैन, चेयरमैन क्लब सदस्य क्लब लक्ष्मी लाल मेनारिया, सुनील कुमार जैन आदि उपस्थित थे | इस उपलब्धि पर उदयपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक श्री संजय भार्गव एवं विपणन प्रबंधक श्री राकेश गौड़ ने फोन पर पूरे स्टाफ एवं अभिकर्ताओं को बधाई प्रेषित की । साथ ही उत्तर क्षेत्र, नई दिल्ली के प्रादेशिक प्रबंधक श्री महेंद्र कुमार ने दूरभाष पर शाखा की सम्पूर्ण टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की ! शाखा प्रबंधक ने पूरे स्टाफ, अभिकर्ताओं एवं क्षेत्र के बीमाधारकों का आभार जताया एवं भविष्य में और नए कीर्तिमान स्थापित होने की शुभकामनाएं दी ।