नोखा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामगोपाल सुथार ने साठिका विस्थापित परिवारों के धरने पर पहुंचकर बेदखल परिवारों को ढांढस बंधाया। उन्होंने साठिका हादसे के जिम्मेदार नोखा प्रशासनिक अधिकारियों की भत्र्सना करते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री से मिलने तथा बेदखल परिवारों के पुनर्वास की मांग मुख्यमंत्री से करने का भरोसा दिलाया। भाजपाके बीकानेर जिला देहात के पूर्व अध्यक्ष रहे रामगोपाल सुथार ने कहा कि अनेक पार्टियों के जनप्रतिनिधि आपसे सहानुभूति दिखाने आ रहे हैं लेकिन वे तब भी जिला प्रशासन के संपर्क में थे जब यह कार्यवाही की गई थी और उन्होंने जिला कलक्टर को कहा था कि नोखा एसडीओ और तहसीलदार गलत काम कर रहे हैं उन्हें रोंके। सुथार ने कहा कि सभी जातियों के घर तोड़े गये तथा अमानवीयता से परिवारों को बेदखल किया गया है जो घोर निंदनीय है तथा इसमें भाजपा या कांग्रेस की राजनीति नहीं होनी चाहिए। गत दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के बीकानेर आगमन पर भी उन्होंने पूरे प्रकरा से उन्हें अवगत करवाकर विस्थापित परिवारों को सरकार से मुआवजा, पुनर्वास तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए पुरजोर तरीके ेस कहा था। सबसे बड़ी बात यह है कि राजस्थान उच्च न्यायालय का आदेश घरों को तोडऩे का नहीं होकर उचित कार्यवाही का था फिर उक्त आदेश के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की जा चुकी है जिसमें सुनवाई होनी थी। नोखा के एसडीओ, तहसीलदार ने जिला कलक्टर को भी अंधेरे में रखकरन एक तरह से पूरा गांव उजाड़ दिया। राजस्थान में गांवों की आबादी बढऩे से आधे से ज्यादा गांवों में लोग ओरण, जोहड़पायतान पर बसे हुए हैं। पंचायतों द्वारा आबादी भूमि का विधिवत कटान होकर आबादी की बसावट कहीं भी विधि मान्य तरीके से नहंी है। नोखा कस्बे में भी राणोराव के पायतान में सैकड़ों परिवार बस चुके हैं। इस मामले में आबाद परिवार अपनी खातेदारी भूमि इस भूमि के एवज में सरकार को सुपुर्द कर रहे थे तो इन्हें इस प्रकार उजाडऩे की नौबत क्यों आई? पूरे प्रकरण से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को शीघ्र अवगत करवाया जायेगा। आगामी 4 अप्रेल को नोखा बंद या जोभी आंदोलनात्मक कदम साठिका के धरनार्थी उठायेंगे उसमें पूरा समर्थन व सहयोग बिहारीलाल बिश्नोई व नोखा भाजपा संगठन द्वारा किये जाने का भी भरोसा रामगोपाल सुथार ने जताया। साथ ही साथ सुथार समाज के भामाशाहों से व्यक्ति सभी पीडि़तों को मदद दिलाने का भरोसा दिया।
इस मौके पर उनके साथ शंकरलाल सोनी पूर्व नोखा भाजपा अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा की सरोज मरोठी, भाजपा नोखा अध्यक्ष कालूराम भार्गव, पार्षद बाबूलाल जैन, देशनोक पालिका पूर्व अध्यक्ष सुशीला सुथार, पूर्व सरपंच पांचू जेठाराम सुथार, वरिष्ठ पत्रकार पन्नालाल नागल, समाजसेवी, भगवानाराम चूयल व रामदेव सुथार, अधिवक्ता निमेष सुथार सहित नोखा क्षेत्र के सुथार समाज के अनेक गणमान्य जनों ने साठिका के पीडि़त परिवारों को धरने पर आकर अपना समर्थन दिया।