अजमेर 6 अप्रेल मानव सेवा की विभिन्न कार्यों को समय-समय पर संपादित करने के क्रम में भारत विकास परिषद युवा शाखा अजमेर द्वारा इस वर्ष 15 से अधिक स्थानों पर प्याज लगाने का निर्णय लिया गया जिसे मूर्त रूप देते हुए शाखा द्वारा आज 10 स्थानों पर पानी की प्याऊ शुरू की गई प्रकल्प प्रभारी मोहित बंसल ने बताया कि शाखा द्वारा यह कार्यक्रम जन सहयोग के माध्यम से किया जा रहा है जहां प्रत्येक प्याऊ पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था पानी के कैंपर के माध्यम से की गई है युवा शाखा अध्यक्ष तरुण मीनावती ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीर और आम जनों के लिए जल की व्यवस्था सामान्य रूप से की जाती है और इस मौसम में लोगों को जल पिलाने का धार्मिक महत्व होता है यह प्याऊ अप्रेल मई और जून माह में रहेगी । शाखा सचिव अनुज गर्ग ने बताया कि आज आगरा गेट, पट्टी कटला ,दौलत बाग के सामने ,गुलाब बाग के बाहर ,श्रीनगर रोड ,नगरा के बाहर ,आदर्श नगर, रामगंज, फाई सागर रोड ,वैशाली नगर में चिन्हित स्थानों पर प्याऊ प्रारंभ की गई है ।
आज के कार्यक्रम में संदीप गोयल रौनक सोगनी राकेश गोयल लोकेश बंसल सुमित टाक कुंज बिहारी बंसल रितेश गर्ग घनश्याम अग्रवाल पुश्पेन्दृ गुप्ता नीरज कोठारी उपस्थित रहे
संदीप गोयल
9352004484