विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं

अजमेर, 6 अप्रैल। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी है जिसने सदैव देश के स्वाभिमान को आगे बढ़ाया। आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। हम तेजी से तरक्की कर रहे हैं। पार्टी की शक्ति हमारे निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। राजस्थान में हम पुन सत्ता में आएंगे।
शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुेदव देवनानी ने आज भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश और प्रदेश की सत्ता में रहते हुए गांव, गरीब और किसान के लिए कुछ नहीं किया। वे गरीबी हटाओ का नारा सिर्फ चुनाव जीतने के लिए इस्तेमाल करते रहे। लेकिन हमने अपना हर फैसला आम आदमी को ध्यान में रख कर लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनधन योजना, 12 रुपए में बीमा, उज्जवला एवं अन्य योजनाओं ने देश में बड़ी संख्या में आमजन को कवर करते हुए राहत दी। पूरे देश में गरीब व्यक्तियों को इन योजनाओं से सामाजिक सुरक्षा में कवर किया गया है।
उन्होंने कहा कि इसी तरह प्रदेश में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के नेतृत्व में अन्नपूर्णा रसोई, भामाशाह योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राजश्री योजना, पेंशन योजना एवं अन्य योजनाओं से राहत प्रदान की गई है। कार्यकर्ता आमजन तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं।
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सबसे निष्ठावान कार्यकर्ता है। अगर कार्यकर्ताओं ने ठान लिया तो फिर कोई शक्ति हमें हरा नहीं सकती। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सशक्त नीतियों से पूरे देश में कांग्रेस सिमटती जा रही है। हमने शहर में विकास के नए आयाम तय किए हैं। राजस्थान में भाजपा विकास की पर्याय बन गई है। हमने बिना भेदभाव प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य करवाए हैं। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ चार साल में 800 करोड़ से ज्यादा के काम कराए गए हैं।
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान के शहर और गांव विकास के पथ पर अग्रसर हैं। भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर काम करने वाली पार्टी हैं। अजमेर में आनासागर के चारों ओर पाथवे का निर्माण, सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, क्षेत्र के गांवों में आजादी के बाद पहली बार घर घर पेयजल आपूर्ति, रेलवे स्टेशन का नया प्रवेश द्वार, शहर व गांवों की सडकों का सुदृढ़ीकरण, मुख्य मार्गों पर पोललेस व अंडर ग्राउंड केबलिंग सहित कई ऐसे कार्य हैं जिनसे बड़ी संख्या में आमजन को राहत मिली है।
उन्होंने कहा कि हमने प्रत्येक क्षेत्र में सडक, पानी, बिजली एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के काम कराए हैं। आने वाले सालों में अजमेर देश के विकसित शहरों की कतार में खड़ा होगा। कार्यकर्ता शहर में कराए गए कामों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा में कोई भी सामान्य कार्यकर्ता अपनी योग्यता के बल पर शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज विधायक संवाद कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 60 में आमजन, बूथ स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान पार्षद चन्द्रेश सांखला, गौरव अग्रवाल, पवन शर्मा, कुन्दन सोलंकी, कमल सैनी, बालमुकन्द जिंदल, मुकेश मीणा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!