अजमेर 30 अप्रैल 2018।। महिला एव बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र स्थित बिहारीगंज गली न.4 में 2 लाख 40 हजार की लागत से लगभग 120 मीटर बिछाई गई पानी की पाइपलाइन का शिलान्यास किया। भदेल ने जानकारी देते हुए बताया की बिहारीगंज के क्षेत्रवासियों की काफी समय से पेयजल पूर्ती नहीं हो पाने की समस्या थी, इस पाइपलाइन के बिछने से क्षेत्रवासियों की पेयजल समस्या से निजात मिल जाएगी।
मंत्री भदेल ने जनता से संवाद करते हुए कहा की पानी अमूल्य हैं, यह प्रक्रति की देन हैं जिस तरह कोई व्यक्ति खून को नहीं बना सकता उसी प्रकार पानी मनुष्य द्वारा नहीं बनाया जा सकता , इसकी अहिमयत को समझे इसे व्यर्थ ना बहाए , पानी की एक एक बूंद कीमती हैं , लेकिन हमारी थोड़ी सी लापरवाही के कारण स्वच्छ जल व्यर्थ हो जाता हैं।
मंडल अध्यक्ष सोहन शर्मा ने जनता से संवाद करते हुए कहा की भाजपा के कार्यकर्ता क्षेत्रवासियों की समस्या को समझते हैं व उसके निराकरण के लिए कार्य करते हैं , भाजपा का कार्यकर्त्ता तब तक प्रयासरत रहता हैं जब तक समस्याओ का समाधान ना हो जाए।
कार्यक्रम में प्रेम देवी , अरुण शर्मा , ज्योति मिश्रा , प्रभा शर्मा , अशोक शर्मा , सुरेश , मुकेश पंचोली(बूथ अध्यक्ष) , संजय , धर्मेन्द्र , सुन्दर , ज्ञान प्रकाश मिश्रा, वीरेंद्र दीक्षित , सुरेन्द्र शर्मा व समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।