महायज्ञ में दूसरे दिन हुआ विष्णुलक्ष्मी पूजन

बीकानेर, 28 मई। श्रीरामसर रोड स्थित अमरेश्वर महादेव मंदिर हर्षाेलाब मंे 21 कुंडीय विष्णुलक्ष्मी महायज्ञ के दूसरे दिन सोमवार को गणेश-अम्बिका पूजन, रूद्र कलश, षोड्श मातृका पूजन, नवग्रह तथा विष्णुलक्ष्मी पूजन किया गया। पंडित गोपाल ओझा के सान्निध्य में आयोजित हवन में दूसरी पारी में हवन स्थापित देवताओं की आहूति तथा विष्णुलक्ष्मी की विशेष आहूति दी गई। इस दौरान करणीदान हर्ष, नंदलाल हर्ष, रामदेव हर्ष, सोहन लाल पुरोहित, गिरिराज हर्ष, मूलसा-फूलसा, मदन आचार्य आदि मौजूद रहे। दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने महायज्ञ में शिरकत की।

error: Content is protected !!