अजमेर के दूसरे सेटेलाईट स्टेशन दौराई से गाडिओं का संचालन प्रारंभ

दौराई स्टेशन अजमेर के दूसरे सेटेलाईट स्टेशन के रूप में बन कर तैयार है और आज एक जून से अजमेर नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का दौराई तक विस्तार किया गया है अर्थात आज 1 जून से शताब्दी एक्सप्रेस दौराई स्टेशन से संचालित की गयी । आज दिनांक 1.6.18 को अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आर सहायक परिचालन प्रबंधक श्री मुकेश श्रीवास्तव की उपस्थिति में शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर 3.15 बजे दौराई स्टेशन से रवाना हुई। इससे पूर्व शताब्दी एक्सप्रेस आज ही शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से प्रातः 06.05 बजे रवाना होकर दोपहर 1.10 बजे दौराई स्टेशन पहुंची l रेल प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किये है ताकि अजमेर स्टेशन पर यात्री भार में कमी लायी जा सके और गाडिओं का संचालन दौराई स्टेशन से हो सके ।
नई दिल्ली-अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का दिनांक 01.06.18 से दौराई तक विस्तार-
गाडी संख्या 12015, नई दिल्ली-दौराई शताब्दी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 01.06.18 से प्रतिदिन नई दिल्ली से 06.05 बजे रवाना होकर 13.10 बजे दौराई पहुचेगी। अजमेर स्टेशन पर इस गाड़ी का आगमन समय 12.45 बजे तथा प्रस्थान समय 12.55 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाडी संख्या 12016, दौराई-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 01.06.18 से प्रतिदिन दौराई 15.15 बजे रवाना होकर 22.40 बजे नई दिल्ली पहुचेगी। अजमेर स्टेशन पर इस गाड़ी का आगमन समय 15.30 बजे तथा प्रस्थान समय 15.45 बजे रहेगा। नई दिल्ली-दौराई-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का अन्य स्टेशनों पर समय एवं ठहराव पूर्ववत् रहेंगे।
वरिष्ठ जन संपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!