हॉस्पिटल एंड हैल्थ मैनेजमेंटए फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट तथा रूरल मैनेजमेंट में एमबीए कोर्स
पैन राजस्थान काउंसलिंग ड्राइव
बीकानेर, 1 जून। तेजी से उभरते हुए कॅरियर के नवीन क्षेत्रों के बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिए आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी की ओर से आज होटल सागर (लालगढ़ पैलेस कैंपस) बीकानेर में काउंसलिंग सैशन आयोजित किया गया। ये सैशन छात्रों को हैल्थकेयर क्षेत्र में उपलब्ध कॅरिअर के आकर्षक अवसरों के बारे में जानकारी देने पर केंद्रित रहा।
आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी की फैकल्टी सदस्य सुश्री प्रियंका स्वामी द्वारा आयोजित सैशन में छात्रों को परामर्श उपलब्ध करवाया गया। छात्रों को यूनिवर्सिटी की प्रवेश प्रक्रियाए पढ़ाई के तरीकों पाठ्यक्रम और कैम्पस लाइफ के बारे में बताया गया। उन्हें एप्टीट्यूड टेस्टए पर्सनल इंटरव्यूए ग्रुप डिस्कशन के साथ.साथ यूनिवर्सिटी में प्रवेश समय दी जाने वाली स्कॉलरशिप की जानकारी भी दी गई। इन छात्रों को हॉस्पिटल एंड हैल्थ मैनेजमेंट, फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट तथा रूरल मैनेजमेंट में एमबीए कोर्सेज के बारे में परामर्श दिया गया।
यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित ये काउंसलिंग सैशन बीकानेर के अलावा जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, श्रीगंगानगर, डूंगरपुर, पाली, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, सीकर व गंगापुर सिटी में भी आयोजित किए जा चुके हैं।