किसानों ने ज्ञापन देकर लहसुन खरीद की मांग की

फ़िरोज़ खान
सीसवाली 1 जून । अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी मांगरोल के द्वारा शुक्रवार को 15 लाख किवंटल लहसुन खरीद लक्ष्य को 30 जून तक पूरा करने की मांग को लेकर सहकारिता मंत्री राजस्थान सरकार के नाम नायब तहसीलदार सियाराम मीणा को नायब तहसील सीसवाली में ज्ञापन दिया । ज्ञापन में मांग की गई कि लहसुन खरीदने की घोषित तारीख से अभी तक खरीद लक्ष्य का मात्र दस प्रतिशत लहसुन की खरीद हो सकी है । और लगभग 60 हजार किसान पंजीयन करवा कर लाइन में लगे हुए है । अभी तक कि खरीद व्यवस्था के मुताबिक 30 जून तक ज्यादा से ज्यादा पांच हजार किसानों का नम्बर आ सकता है । इस प्रकार पंजीयन करवाने वालो में से भी बहुत बड़ा हिस्सा 85 प्रतिशत किसान सरकारी केंद्र पर लहसुन बेचने से वंचित ही रहेंगे । हम कोटा सम्भाग के किसानों की दुर्दशा की और आपका ध्यान खींचना चाहते है । अभी तक कर्ज में डूबे 6 किसान इस वर्ष आत्महत्या भी कर चुके है । यदि लक्ष्य के अनुरूप लहसुन नही खरीदा गया तो हताशा व निराशा के कारण और भी किसान आत्महत्या कर सकते है । घोषित खरीद लक्ष्य को पूरा करने के लिए कोटा सम्भाग के खरीद केंद्रों की संख्या दुगनी की जाए । उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सीसवाली, मांगरोल, इटावा, दीगोद, कुंदनपुर, बडौद, कापरेन में खरीद केंद्र खोलने की मांग व खरीद के मापदंडों में दस प्रतिशत की छूट दी जा कर ऑनलाइन पंजीकरण प्रकिया पर लगी रोक को हटाने की मांग की है । वही 30 सितंबर को लागू की गई कर्ज माफी घोषणा को सभी किसानों पर लागू की जावे व कर्ज माफी की घोषणा का किसानों को तुरंत भुकतान किया जावे । ज्ञापन देने वालो में तहसील संयोजक बालूराम मीणा, रामगोप मीणा, राकेश मीणा, सीतराम मीणा, रामप्रसाद मीणा, राधेश्याम मीणा, जग्गनाथ मीणा, साहब लाल, सुरेन्द्र, महावीर, मोनू सेन, राजकुमार सेन, हंसराज कजोडलाल, रेवड़ीलाल, आदि किसानों थे ।

error: Content is protected !!