ब्यावर,01 जून। कार्यवाहक उपखण्ड अधिकारी सुखराम खोखर के अनुसार राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत ब्यावर उपखण्ड की ग्राम पंचायत सरमालिया में 4 जून को एवं 5 जून को सुरड़िया के अटल सेवा केन्द्र पर राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की जाएगी।–0–
राजस्व लोक अदालत अभियानः2018
मसूदा उपखण्ड की ग्राम पंचायत जामोला में 4 जून को शिविर
ब्यावर,01 जून। उपखण्ड अधिकारी श्री सुरेश चावला के अनुसार राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत मसूदा उपखण्ड की ग्राम पंचायत जामोला में 4 जून एवं 6 जून को नन्दवाड़ा के अटल सेवा केन्द्र पर राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की जाएगी।–00–