लोहार समाज अजमेर द्वारा निकली गयी शोभा यात्रा का भव्य स्वागत

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर तथा अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन युवा शाखा अजमेर द्वारा श्री महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में लोहार समाज अजमेर द्वारा निकली गयी शोभा यात्रा का भव्य स्वागत कवंडसपुरा मदर गेट पर किया गया। संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल ने बताया की शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा और आतिशवाजी कर तथा शोभायात्रा में शामिल बच्चों, महिलाओं पुरुषों को अल्पाहार भेंट कर तथा जल वितरित कर उनका स्वागत किया गया। आज के कार्यक्रम में देवेंद्र गुप्ता, भारत धावा, जीतेन्द्र गोयल, राजेश गोयल, के के शर्मा, जय गोयल, राहुल गोयल, मुकेश लोहार आदि संस्था सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!