देवनानी ने की खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष कालीचरण खंडेलवाल से मुलाकात

अजमेर, 27 जून। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। आज पूरी दुनिया के देश भारत की ओर देख रहे हैं। देशहित में लिए गए फैसलों से समाज तरक्की की ओर अग्रसर है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से विकास कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी के सम्पर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम के तहत शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष श्री कालीचरण खंडेलवाल से मुलाकात की। इस पर दोनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के निर्णयों पर चर्चा की। श्री देवनानी ने कहा कि पिछले चार सालों में पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। श्री मोदी ने दुनिया को दिखाया है कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से भारत को अनदेखा करना संभव नहीं है। पूरी दुनिया हमारी ओर देख रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले चार सालों में प्रत्येक वर्ग की उन्नति को केंद्र में रख कर फैसले लिए। आज प्रत्येक वर्ग सुरक्षित है और देश की जनता को घोटालों से मुक्ति मिल चुकी है। किसान, मजदूर, व्यापारी सभी वर्गों को केंद्र सरकार ने सशक्त किया है। जनधन योजना, उज्जवला योजना और ऐसी ही दूसरी योजनाओं से हम एक उन्नत भारत के रूप में विकसित हो रहे हैं। श्री खंडेलवाल ने कहा कि पिछले कुछ सालों मेें देश तेजी से तरक्की की ओर अग्रसर है। व्यापार के लिए सकारात्मक माहौल तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन कामों को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित किए जाने की आवश्यकता है।

error: Content is protected !!