बीकानेर। मंगलवार को नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका व न्यास सचिव राष्ट्रदीप यादव ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आर.पी. अग्रवाल व डॉ. पी.के. बैरवाल से मुलाकात कर पीबीएम परिसर में 50 डस्टबीन रखवाए गए हैं। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि स्वच्छता के लिहाज से यह डस्टबीन काफी उपयोगी साबित होंगे। डॉ. अग्रवाल ने तुरन्त अपनी टीम के साथ इन्हें अस्पताल के विभिन्न परिसरों में रखवाया। डॉ. अग्रवाल द्वारा पूर्व में पीबीएम के बॉयज हॉस्टल परिसर में एक पार्क की अनुशंसा की गई थी जिस पर चर्चा करने के बाद पार्क निर्माण का प्रस्ताव जारी किया जाएगा। न्यास सचिव यादव ने बताया कि गंगाशहर हॉस्पिटल में भी 10 डस्टबीन रखवाए गए हैं जिस पर अस्पताल प्रशासन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार जताया।