विभिन्न रोगों में मल्टीग्रेन आटे का उपयोग
मधुमेह के रोगी 5 किलोग्राम गेहूं के आटे में डेढ़ किलोग्राम चना, 500 ग्राम जौ और 50 ग्राम मेथी दाना मिला कर पिसवाएं | मेथी ब्लडशुगर को नियंत्रित करती है |
गर्भवती महिलाओं को गेहूं के आटे में सोया, पालक, मेथी, बथुआ और लौकी जैसी हरी सब्जियों और थोड़ी सी अजवाइन का मिला कर उस का प्रयोग करना चाहिए | मेनोपौज की प्रक्रिया से गुजर चुकी महिलाओं के शरीर में हारमोन परिवर्तित हो जाते हैं | ऐसे में अधिकतर महिलाओं हाई ब्लडप्रैशर, हाई कोलैस्ट्रौल और डायबिटीज जैसी बीमारियां से ग्रस्त हो जाती है | ऐसी स्थिति में 10 किलोग्राम आटे में 5 किलोग्राम गेहूं, 1किलोग्राम सोयाबीन, डेढ़ किलोग्राम चना और 1 किलोग्राम जौ मिला कर उस आटा का प्रयोग करें |
मोटापे के शिकार लोगों को गेहूं के आटे के बजाय केवल चना, ज्वार, बाजरा जैसे विभिन्न अनाज से बनी रोटी का प्रयोग करना चाहिए |
दुबलेपन के शिकार और कब्ज के रोगी 5 किलोग्राम गेहूं में 1 किलोग्राम चना और 1 किलोग्राम जौ डाल कर आटा पिसवाएं | फिर इस में विभिन्न हरी सब्जियां डाल कर प्रयोग करें | इन लोगों को फाइबर्स की आवश्यकता रहती है, जिन की पूर्ति चना, जौ और हरी सब्जियां कर देती हैं |
ब्लडप्रैशर के रोगियों को 5 किलोग्राम गेहूं के आटे में 500 ग्राम सोयाबीन, 1 किलोग्राम चना और 250 ग्राम अलसी मिला कर उसे प्रयोग करना चाहिए |
आटा सदैव बारिक के वनिस्पत मोटा पिसवाएं और बिना छाने चोकरयुक्त ही प्रयोग करें | इस से आप के पाचनतंत्र को भोजन पचाने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि चोकर में निहित फाइबर्स रोटी को सुपाच्य बना देते है |
रोटी सदैव बिना घी लगाए ही खाएं, क्योंकि घी लगी रोटी गरिष्ट और अधिक कैलोरीयुक्त हो जाती है, जो शीघ्र नहीं पचती |
सकलंन कर्ता—–डा.जे.के.गर्ग