खुले आसमान के नीचे दाह संस्कार करने को मजबूर

मंदिर के पुजारी का बारिश में किया अंतिम संस्कार

फ़िरोज़ खान
सीसवाली 22 जुलाई । सीसवाली क्षेत्र के गांव भेरूजी मूण्ड़ली गांव के श्री चतर्भुजनाथ जी मन्दिर के पुजारी पोखरीलाल वैष्णव(62)का रविवार को देहांत हो गया ।
लगातार तीन दिन से बारिश हो रही है । इसी दौरान गांव के मंदिर के पुजारी का देहांत हो गया । लगातार हो रही बारिश से देहांत होने पर ग्राम वासियों को चिंता सताने लगी कि अब पुजारी जी का अंतिम संस्कार कैसे होगा । सुबह बारिश कम होने पर अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने लगे ।
ग्रामवासी जैसे तैसे शमशान पहुंचे । और बारिश चालू हो गई । तिरपाल लगाकर अर्थी तैयार की ओर केरोसिन व कई चीजो के सहारे पुजारी जी का दाह सस्कांर किया गया । ग्रामवावासी दिनेश शर्मा, देवकरण मीणा, अमर लाल प्रजापति, हिम्मत सिंह हाडा, रामसिंह, हाड़ा, बाबूलाल मीणा, दिनेश शर्मा ने बताया कि श्मशान पर जाने का रास्ता नही है । श्मशान पर टीन सेड व चार दिवारी तथा चबूतरा, पानी की कोई व्यवस्था नही है । बारिश के मौसम मे जब गांव मे किसी का देहान्त होता है, तो गाव वाले चिंता में पड़ जाते है । उन्होंने बताया कि इस गांव में करीब एक हजार मतदाता है । सभी धर्म के लोग यहाँ निवास करते है । ग्रामवासियों का कहना है कि शमशान व रास्ते के बारे में कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को अवगत करा दिया मगर आजतक भी समाधान नही हुआ । उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय सासंद , विधायक , जिला प्रमुख,प्रधान को लिखित में अवगत करा रखा है । गांव वालों का कहना है कि भाजपा सरकार ने ग्रामवासियों को आशवासन देने के अलावा कुछ नही किया । उन्होंने बताया कि विधायक व प्रधान से चुनाव के समय ही ग्रामवासियों ने शमशान तक जाने का रास्ता व टीन शेड, की व्यवस्था करने की मांग रखी थी ।

error: Content is protected !!