ढिकवानी गांव के मुख्य रास्तो पर कीचड़, बच्चे परेशान

फ़िरोज़ खान
बारां 22 जुलाई । शाहाबाद ब्लॉक के गांव ढिकवानी के मुख्य रास्तो पर कीचड़ से आमजन परेशान हो रहे है । ग्रामवासियों ने बताया कि राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को कीचड़ में होकर स्कूल जाना को पड रहा है । गांव के छोटे छोटे बच्चे गांव से एक 1 किलोमीटर की दूरी तय कर पढने जाते हैं । इस विद्यालय में 12 वी तक के बच्चे पढ़ते हैं । जो दुर दुर गावों से इस सड़क को पार करके आते हैं । मगर रास्तो में हो रहे कीचड़ में होकर ही इनको स्कूल में जाना पड़ता है । बच्चे घर से तैयार होकर साफ सफाई से स्कूल के लिए जाते है और रास्ते मे कीचड़ से गंदे हो जाते है । इनको कपड़े ऊंचे कर निकलना पड़ता है । इस सम्बंध में गांव वालों ने कई बार अधिकारियों व ग्राम पंचायत अवगत करा दिया उसके बाद भी आजतक इन रास्तो को ठीक नही किया गया ।

error: Content is protected !!