शिक्षा राज्यमंत्री ने लिया सलेमाबाद पीठ के श्री श्यामशरण जी से लिया आशीर्वाद

अजमेर, 27 जुलाई। गुरू पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को शहर में अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए जहां शिष्यों ने अपने गुरूओं को नमन कर उनका आशीर्वाद लिया। राज्य सरकार की ओर से भी देवस्थान विभाग द्वारा पूज्य संतों का सम्मान किया गया।
जिले में देवस्थान विभाग द्वार श्रीजी महाराज सलेमाबाद, महंत हनुमान उदासीन शान्तानन्द आश्रम पुष्कर, संत स्वामी अनादि सरस्वती चित्तिसंधान योग शास्त्री नगर, संत श्री राम कृष्ण दास महाराज पाटन ब्यावर एवं संत श्री सुधा सागर जी महाराज किशनगढ़ का सम्मान किया गया।
शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने सलेमाबाद पहुंचकर निम्बार्काचार्य पीठ के महाराज श्री श्याम शरण जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे का संदेश पढ़कर सुनाया। संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘गुरू पूर्णिमा के पूण्य अवसर पर आपका अभिनन्दन। इस पावन पर्व पर परम पिता परमेश्वर से कामना करती हूं कि हमेशा की भांति आपका आशीर्वाद मिलता रहे। आपके मार्गदर्शन में राजस्थान निरंतर सुख समृद्धि और उन्नति की ओर बढ़ता रहे। शुभकामनाओं के साथ।’’
देवस्थान विभाग द्वारा अन्य स्थानों पर भी गुरूजनों को मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया गया।

error: Content is protected !!