
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए शिक्षा एव पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि पिछले साढे चार सालों में हमारी कोशिश रही कि राज्य व केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति तक पहुंच जाए। हमने सभी को साथ लेकर सभी का विकास किया। राजस्थान में कतार में खड़े अन्तिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ पहुंचाया गया। राज्य सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसका हक दिया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं ने राजस्थान में लाखों लोगों को राहत प्रदान की है। भामाशाह योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राज श्री योजना, अन्नपूर्णा योजना, अन्नपूर्णा दूध योजना, छात्रवृतियां तथा ऎसी ही दर्जनों अन्य योजनाओं के जरिए आमजन को राहत प्रदान की गई। प्रत्येक व्यक्ति को मिलने वाला लाभ अब सीधे उसके बैंक खाते में पहुंचाया जाता है। उज्ज्वला योजना, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा जन धन खाता आदि योजनाओं से करोड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं। हमारा प्रयास है कि एक भी व्यक्ति योजनाओं को लाभ पाने से वंचित ना रहे। इसलिए प्रत्येक वार्ड में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
आज आयोजित शिविरों के तहत वार्ड संख्या 46 में आयोजित श्ििावर में श्री राजेश शर्मा, पार्षद ललिता रावत, सुखदेव सिंह रावत, मोहन सिंह चौहान, रमेश सिंह, रमेश टेलर, तेजपाल सिंह साहनी एवं अजीत मारोठिया सहित बडी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। इसी तरह वार्ड 58 में श्री राजकुमार ललवानी, पार्षद प्रकाश मेहरा, उषा किरण जोशी, सुनिल मेहरा, नरेश नावलानी, मुकेश आहुजा, अनिल मेहरा, सुबोध वैद्य, धीरज गोयल, भरत ओझा, सचिन सोनी, घनश्याम धनवानी एवं एन.एस. चौरसिया आदि सहित बडी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। दोनो वार्डों में सैकड़ों लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया