लोकतांत्रिक तरीके से नारे लगा रहे युवाओ पर लाठीचार्ज की घटना निंदनीय

Jaipur / Bikaner- शुक्रवार को प्रदेश की की मुख्यमंत्री वसुंधरा के बीकानेर दौरे के दौरान युवा ओ द्वारा नारेबाज़ी करने के मामले को लेकर पुलिस द्वारा किए गये लाठीचार्ज की घटना को विधायक हनुमान बेनीवाल ने निंदनीय बताया है |
खिंवसर विधायक ने जारी प्रेस बयानो मे बताया की लोकतंत्र मे सबको अपनी बात रखने का अधिकार है और मुख्यमंत्री वसुंधरा के शासन मे बेरोज़गारी बढ़ी से जिसकी वजह से युवा परेशान है और मुख्यमंत्री युवाओ वर्ग की पीड़ को सुनना नही चाहती ऐसे मे वसुंधरा प्रदेश मे जहाँ भी जा रही है उसको विरोध का सामना करना पड़ रहा है | बेनीवाल ने कहा की हक और अधिकार की माँग करने वाले युवाओ पर लाठीचार्ज करके उनकी अनैतिक गिरफ्तारी करना निंदनीय है और प्रदेश का जवान 2018 के चुनाव मे भाजपा को इसका करारा जवाब देगा |
Hanuman Beniwal
MLA Khinwsar 9414118677 / 9414117759

error: Content is protected !!