
कस्बे क्षेत्र मे घलघोटू रोग की दस्तक से पशुपालको मे भय प्राप्त है। घलघोटू रोग से मवेशी की मौत के बाद ग्रामीणों ने टीकाकरण की मांग की।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को कस्बे मे घलघोटू रोग से शंकर प्रजापत की एक भैस के पाडे की मौत हो गई ,गत दिनों महावीर प्रजापत की भैस की मौत हो गई। इससे पशुपालकों को मे भय व्याप्त है।पशुपालकों, ग्रामीणों ने मवेशियों के टीकाकरण करवाने की मांग की।