जेएलएन में सुविधा विस्तार के लिए 5 कार्यों पर 49 लाख स्वीकृत

अजमेर, 30 जुलाई। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत सांसद श्री भूपेन्द्र यादव की अनुशंसा पर जिले में जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में सुविधा विस्तार के 5 विकास कार्यों के लिए 49 लाख रूपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर आरती डोगरा ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर के भौतिक चिकित्सा एवं पुर्नवास केन्द्र में अन बेंग मोबीलिटी सिस्टम बिना ट्रेडमिल मशीन के लिए 2 लाख रूपए, जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर के भौतिक चिकित्सा एवं पुर्नवास केन्द्र में नर्व स्टीमलेटर मशीन के लिए एक लाख रूपए, जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर के भौतिक चिकित्सा एवं पुर्नवास केन्द्र में पीआरपी मशीन के लिए 2 लाख रूपए, जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर के भौतिक चिकित्सा एवं पुर्नवास केन्द्र में वर्चुल रियल्टी मशीन के लिए 9 लाख रूपए तथा जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में एक पूर्णता सुसज्जित क्रिटिकल केयर एम्बूलेंस वाहन के लिए 35 लाख रूपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

error: Content is protected !!