गुरू जम्भेश्वर पर राष्ट्रीय सम्मेलन चार अगस्त को

बीकानेर 1 अगस्त। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय एवं जाम्भाणी साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्तावधान में चार अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी निदेशक डॉ. एस.के.अग्रवाल ने बताया कि यह संगोष्ठी वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गुरू जम्भेश्वर के सिद्वान्तों की प्रासांगिकता विषय पर आयोजित रही है। संगोष्ठी के फोल्डर का विमोचन आज माननीय कुलपति प्रो. भगीरथ जी ने अपने कर कमलों से किया। इस अवसर पर आयोजन सचिव डॉ. इन्द्रा विश्नोई, डॉ. राजाराम चोयल, डॉ. अनिला पुरोहित, सहायक निदेशक डॉ. दिग्विजय सिंह, श्री राजाराम धारणिया सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं साहित्य अकादमी के सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजन सचिव डॉ. इन्द्रा विश्नोई ने बताया कि संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय श्री विजय विश्नोई, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार विश्नोई एवं मुख्य वक्ता आचार्य स्वामी कृष्णानन्द होगें। समारोह की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो. भगीरथ सिंह करेगें।
डॉ. इन्द्रा ने बताया कि उद्घाटन सत्र के पश्चात दो तकनीकी सत्र होगें जिनमें देश के ख्यातनाम आचार्य एवं सह आचार्य अपने पत्र वाचन करेेेंगें। समापन समारोह के मुख्य अतिथि संवत् सोमगिरी जी महाराज, विशिष्ट अतिथि श्री राजाराम जी धाारणिया एवं अध्यक्षता बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एच.डी.चारण करेगें।
डॉ. इन्द्रा विश्नोई आयोजन सचिव

error: Content is protected !!