स्कूली बच्चों को बांटे बैग

बीकानेर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुरा बस्ती में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की ओर से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के नारे को साकार रूप देते हुए बीकाजी ग्रुप के सहयोग से बुधवार को स्कूली बैग का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक मनोज कश्यप ने बताया कि अध्यापक विष्णु बिस्सा की प्रेरणा से स्कूल के कक्षा एक से तीन के करीब 200 विद्यार्थियों को व्यापार मंडल अध्यक्ष रघुराज सिंह,संरक्षक मक्खन अग्रवाल,ईश्वर चंद बोथरा,समाजसेवी औंकार हर्ष,राजेन्द्र जोशी,विनोद भोजक द्वारा विद्यार्थियों को बैगों का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक ने व्यापार मंडल का आभार जताते हुए इसे पुनीत कार्य बताया। इस अवसर पर स्कूल के शिवकुमार व्यास,सुरेश जोशी,सुरेश पंवार,मेहमूदा बानो,शशिकांता मोदी,रूही आसोपा,मो सलीम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद व्यापार मंडल के संरक्षक मक्खन अग्रवाल ने बच्चों को दूध भी पिलाया।

error: Content is protected !!