प्रतापपुरा विद्यालय मे वृक्षारोपण

सूरजपपुरा (शंकर खारोल)1अगस्त
समीपवर्ती ग्राम प्रतापपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे पेड लगाओ धरती बचाओ अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित कर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी कृष्णानंद तिवाड़ी विशिष्ट अतिथि के महेंद्र प्रधान, रामगोपाल सैनी, सुरेश बलाई, भवेंद्र सिंह सावर, दुर्गा सिंह, शुभम सिंह, खुसायता पंचायत के उप सरपंच महेश माली, नितिन तिवाड़ी थे। कृष्णानंद तिवाड़ी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पेड़ पोधो को लगाने का पुण्य का काम है। पैड पोधै लगाकर सन्तान की तरह देखरेख करनी चाहिए।अधिक से अधिक पैड लगाकर देखरेख करनी चाहिए। विद्यालय परिसर मे कृष्णानंद तिवाडी द्वारा वृक्षारोपण करते टीगार्ड लगाया।इस दौरान बरगद,नीम,पीपल, के सात वृक्ष लगाकर बच्चों को देखरेख की जिम्मेदारी देते हुए टीशर्ट वितरित की।इस मौके पर प्रधानाध्ययापक गिरधर सिंह, मुकेश कुमार,विजेन्द्र सिंह मौजूद थे।

error: Content is protected !!